मांझी थाना पुलिस ने लूट कांड का योजना बना रहे, दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार, कारतूस एवं वाहन बरामद
श्रीनारद मीडिया, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी थाना पुलिस द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं आसूचना संकलन के उद्देश्य से क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ज्ञानी छपरा के पश्चिम स्थित बगीचा में कुछ अपराधी एकत्र होकर किसी अपराध की योजना बना रहे हैं।
उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मांझी थाना पुलिस टीम द्वारा ज्ञानी छपरा के पश्चिम स्थित बगीचा मे पहुँचा। पुलिस वाहन को देखते ही वहाँ मौजूद सभी भागने लगे। जिसे पुलिस बल की तत्परता से 02 अभियुक्तों को खदेड़कर पकड़ लिया गया।
पकड़ाए गए अभियुक्त की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में रजनीश पाण्डेय उर्फ करीमन पाण्डेय के कमर से 01 देशी पिस्टल, पेंट से 01 मैगजीन, 02 जिन्दा कारतूस, एवं 02 मोबाईल तथा प्रियांसु कुमार के कमर से 01 देशी कट्टा, 03 जिन्दा कारतूस एवं 01 मोबाईल बरामद किया जबकि कार की तलाशी के क्रम में 01 एप्पल का मोबाईल बरामद किया गया।
बरामद हथियारों एवं कार के संबंध में वैध कागजात की मांग करने पर दोनो द्वारा बताया गया कि उक्त हथियार अपराध करने के उद्देश्य से रखा गया था। एप्पल के मोबाईल के संबंध में पूछने पर रजनीश पाण्डेय द्वारा बताया गया कि यह मोबाईल सीटू माली का है।
पूछताछ के दौरान उक्त द्वारा स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक-08.02.2026 को महमदपुर बाजार स्थित गुप्ता ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिए थे। आज हमलोग फिर से कही डकैती की योजना बना रहे थे।
जिस संबंध में मांझी थाना कांड संख्या-102/26, दिनांक-26.02.26, धारा-310(4)/310(5)/307(5)/3(5) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. रजनीश पाण्डेय उर्फ करीमन पाण्डेय, पिता-बागेश्वर नाथ पाण्डेय, साकिन-रामगढ, थाना-चैनपुर, जिला-सिवान।
2. प्रियांसु कुमार, पिता-जितेन्द्र प्रसाद, साकिन-रामगढ, थाना-चैनपुर, जिला-सिवान।
> जप्त / बरामद समानो की सूची :-
1. देशी पिस्टल-01, 2. देशी कट्टा-01, 3. जिन्दा कारतूस-05, 4. मैगजीन-01, 5. मोबाईल-04 एवं 6. कार-01 बरामद ।
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :
1. थानाध्यक्ष मांझी थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।
सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…
यह भी पढ़े
नालंदा के वेना में अवैध मिनी राइफल के साथ युवक गिरफ्तार
सीवान में वाहन जांच; 12 चोरी की बाइक बरामद:दो शातिर गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश
हेक्सागन प्लान में नेतन्याहू मोदी को क्यों शामिल करना चाहते हैं?
बिहार में खुलेगा 50000 लीटर क्षमता का दूध केंद्र
पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ शुरू कर दिया है
डूरंड लाइन पर अफगान और पाक के बीच छिड़ी जंग अब और भयानक हो गई है
