Headlines

कटिहार में सेमापुर महिला हत्याकांड का खुलासा:पति निकला मुख्य साजिशकर्ता, सहयोगी भी गिरफ्तार

कटिहार में सेमापुर महिला हत्याकांड का खुलासा:पति निकला मुख्य साजिशकर्ता, सहयोगी भी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

कटिहार जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर झरकाहा में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में मृतका का पति ही मुख्य साजिशकर्ता निकला, जिसे पुलिस ने एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी 2026 की सुबह करीब पांच बजे मोहना चांदपुर झरकाहा निवासी एहतेसाम हुसैन (27) ने थाने में बयान दर्ज कराया था।

 

उसने बताया था कि 16 फरवरी की रात तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी पत्नी शरीफा खातून की गोली मारकर हत्या कर दी। इस बयान के आधार पर सेमापुर थाना कांड संख्या-19/26, धारा 103(1) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

 

पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि हत्या की साजिश खुद पति एहतेसाम हुसैन ने रची थी और अपने सहयोगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पति एहतेसाम हुसैन, जो मोहना चांदपुर झरकाहा का निवासी है, और उसके सहयोगी विकाश कुमार, जो जयनगर, थाना मनसाही का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर इस मामले का सफल उद्भेदन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में ही घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। गहन अनुसंधान के बाद पति की संलिप्तता सामने आई। एहतेसाम हुसैन और उसके सहयोगी विकाश कुमार के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े

मांझी थाना पुलिस ने  लूट कांड का योजना बना रहे, दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार, कारतूस एवं वाहन बरामद

नालंदा के वेना में अवैध मिनी राइफल के साथ युवक गिरफ्तार

सीवान में वाहन जांच; 12 चोरी की बाइक बरामद:दो शातिर गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश

हेक्सागन प्लान में नेतन्याहू मोदी को क्यों शामिल करना चाहते हैं?

बिहार में खुलेगा 50000 लीटर क्षमता का दूध केंद्र

पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ शुरू कर दिया है

डूरंड लाइन पर अफगान और पाक के बीच छिड़ी जंग अब और भयानक हो गई है

Leave a Reply

error: Content is protected !!