नालंदा के वेना में अवैध मिनी राइफल के साथ युवक गिरफ्तार
होली से पहले विशेष गश्ती के दौरान कार्रवाई में पुलिस को मिली कामयाबी
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार शाम एक युवक को अवैध मिनी राइफल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के घर से हथियार बरामद कर जब्त कर लिया।जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी की संध्या वेना थाना पुलिस गश्त के दौरान कुछ युवकों को संदिग्ध अवस्था में बैठा देखी।
पुलिस वाहन को देखते ही युवक भागने लगे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अक्षय कुमार (पिता जोगिन्द्र चौहान, निवासी बंगोरिया, थाना वेना, जिला नालंदा) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल में मिनी राइफल के साथ तस्वीर मिली। पूछताछ में उसने अपने घर में हथियार छिपाकर रखने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर एक अवैध मिनी राइफल और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया। इस संबंध में वेना थाना कांड संख्या 86/26, दिनांक 26 फरवरी 2026 के तहत धारा 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।डीएसपी संजय जायसवाल ने बताया कि होली के मद्देनजर विशेष गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और इस मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्रमा यादव, स०अ०नि० राकेश रंजन, स०अ०नि०-163 राजेन्द्र कुमार (एएलटीएफ-2 प्रभारी), सिपाही संदीप कुमार (एएलटीएफ गार्ड), विनोद पासवान (रिजर्व गार्ड) और शंकर कुमार (रिजर्व गार्ड) शामिल थे।
यह भी पढ़े
सीवान में वाहन जांच; 12 चोरी की बाइक बरामद:दो शातिर गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश
हेक्सागन प्लान में नेतन्याहू मोदी को क्यों शामिल करना चाहते हैं?
बिहार में खुलेगा 50000 लीटर क्षमता का दूध केंद्र
पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ शुरू कर दिया है
डूरंड लाइन पर अफगान और पाक के बीच छिड़ी जंग अब और भयानक हो गई है
