Headlines

  खेल महोत्सव के तीसरे दिन  म्यूजिकल चेयर में ज्योति कुमारी प्रथम

खेल महोत्सव के तीसरे दिन  म्यूजिकल चेयर में ज्योति कुमारी प्रथम

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी के रघुनाथ गिरी के मठिया स्थित माँ सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को मनोरंजक खेलों से विद्या मंदिर परिसर गुलजार रहा. सभी बच्चे अपने साथी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने में लगे थे.

 

खेल परिसर में खिलाड़ियों का हौसला देखते ही बन रहा था. तीसरे दिन के प्रमुख खेलों में बैलून, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, कबड्डी,बैलून आदि प्रमुख खेल थे. ग्रुप ए के म्यूजिकल चेयर में ज्योति कुमारी प्रथम, संजना कुमारी द्वितीय तथा आयुषी कुमारी तृतीय स्थान पर रहे.

वहीं प्रतियोगिता में अव्वल आये सभी प्रतिभागी को खेल महोत्सव में पधारे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजद नेता सुधांशु रंजन द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर सुधांशु रंजन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन होने से शारिरिक और मानसिक रूप से व्‍यक्ति फिट रहता है.विद्या मंदिर के प्रचार्य उमेश गिरी ने कहा कि यह आयोजन बच्चों के शारीरिक और मनोरंजक विकास को ध्यान में रखकर किया गया था। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षकों की महती भूमिका रही.

यह भी पढ़े

उच्च माध्यमिक विद्यालय टडवा में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

पांच जून को होगा  ब्रह्मर्षि साहेब बाबा महामहोत्सव, तैयारी प्रारंभ – देवेंद्र दास जी महाराज

सीएचसी परसा में प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. सुमन बने पूर्णकालिक डीआईओ 

पांच जून को होगा  ब्रह्मर्षि साहेब बाबा महामहोत्सव, तैयारी प्रारंभ – देवेंद्र दास जी महाराज

कटिहार में सेमापुर महिला हत्याकांड का खुलासा:पति निकला मुख्य साजिशकर्ता, सहयोगी भी गिरफ्तार

मांझी थाना पुलिस ने  लूट कांड का योजना बना रहे, दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार, कारतूस एवं वाहन बरामद

नालंदा के वेना में अवैध मिनी राइफल के साथ युवक गिरफ्तार

सीवान में वाहन जांच; 12 चोरी की बाइक बरामद:दो शातिर गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश

हेक्सागन प्लान में नेतन्याहू मोदी को क्यों शामिल करना चाहते हैं?

Leave a Reply

error: Content is protected !!