स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती में समारोह पूर्वक मनाया गया
महाराजगंज सांसद उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया
स्वतंत्रता की लड़ाई में स्वामी सहजानंद सरस्वती जी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : सिग्रीवाल
श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

सारण जिला के जलालपुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर नूरनगर गांव में शनिवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह का आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल थे। मौके पर सांसद ने स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती जी तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए।
उन्होंने कहा स्वामी सहजानंद सरस्वती जी स्वतंत्रता सेनानी थे साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में अपनी भूमिका निभाई और महत्वपूर्ण योगदान दिया।
साथ ही साथ किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़े और वह कृषि आंदोलन के नेता भी माने गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेडीयू के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भोला सिंह ने किया।
स्वामी सहजानंद सरस्वती की मूर्ति अनावरण को लेकर भूमि पूजन कार्य किया गया साथ ही उनकी प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भव्य तैयारी शुरू कर दी गई।
वहीं मौके पर अजित मेहता, ललन देव तिवारी, रमेश चौरसिया, मनोज मिश्रा, उपेंद्र सिंह, रौशन सिंह, बैजनाथ सिंह विकल ,मनोज मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
खेल महोत्सव के तीसरे दिन म्यूजिकल चेयर में ज्योति कुमारी प्रथम
