अभिभावक शिक्षक बैठक एवं वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई प्रखंड मुख्यालय स्थित राजवंशी देवी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज ठेपहा के सभा भवन में शनिवार को अभिभावक शिक्षक बैठक एवं वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग सिवान एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग सिवान के सौजन्य से आयोजित हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विजय प्रसाद ने किया ।
विजय प्रसाद ने अध्यक्षीय भाषण में विस्तार से कार्यक्रम के बारे में बताया । उन्होंने छात्रों से मनोयोग से पढ़ने का आह्वान किया तथा अभिभावक जनों से अपील किया कि अपने बच्चों को नियमित समय से विद्यालय भेजिए ।
छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से अपना प्रस्तुति किया ।
पेंटिंग प्रतिभागियों एवं अभिभावकों तथा वृद्ध जनों को विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया ।छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया ।इस मौके पर अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम चंद प्रसाद , प्राचार्य डा कृष्ण कुमार सिंह ,विद्यालय के शिक्षक क्रमशः कृष्ण कुमार ओझा ,सतीश कुमार तिवारी ,अमरेंद्र कुमार ,अजय कुमार,प्रशांत भारती ,सोनू कुमार ,रौशन राज ,नीलिमा कुमारी ,अपूर्ण कुमारी ,आशा कुमारी ,प्रीति कुमारी सैयद सबीब रजा नकवी ,चंदन कुमार ,महेश कुमार ,गौरीशंकर यादव ,जितेंद्र कुमार ,अनीश चंद्र राय आदि उपस्थित थे ।
यह भी पढ़े
रविंद्र जैन ने अपनी मन की आंखों से रामायण को अमर बना दिया
अमेरिका ने इजरायल के साथ ईरान पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया
पुण्य तिथि पर याद् किये गये सीवान के लाल डॉ. राजेंद्र प्रसाद
मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने मंच से नीचे उतरकर सम्मानित किया 105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को
