Headlines

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वागेंद्र नाथ पाठक जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वागेंद्र नाथ पाठक जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वागेंद्र नाथ पाठक जी को गोरेयाकोठी प्रखंंड के   तपी प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज तथा रामाशीष प्रसाद वर्मा बालिका उच्च विद्यालय की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

तपी प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वागेंद्र नाथ पाठक शिक्षकों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। सभा में सिकंदर कुमार गुप्ता , धर्मनाथ माँझी, मानवेंद्र मुकुल कुमार विजेता सहित अन्य शिक्षकों ने अपने विचार रखें।

गोरेयाकोठी बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रखंड अध्यक्ष तथा रामाशीष प्रसाद वर्मा बालिका उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सीमा वर्मा ने बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वागेंद्र नाथ पाठक के निधन पर व्यक्त किया है ।

 

उन्होंने कहा कि वे शिक्षको की समस्याओं के लिए बराबर संघर्षरत रहे । उनका समाधान कराते थे। शिक्षकों की हितों के प्रति वे हरदम सचेत रहते थे । उनकी भरपाई करना संभव नहीं है।

शोकसभा में शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखा।

यह भी पढ़े

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने देशरत्न को किया नमन

अभिभावक शिक्षक बैठक एवं वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित  

रविंद्र जैन ने अपनी मन की आंखों से रामायण को अमर बना दिया

अमेरिका ने इजरायल के साथ ईरान पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया

पुण्य तिथि पर याद् किये गये सीवान के लाल डॉ. राजेंद्र प्रसाद 

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने मंच से नीचे उतरकर सम्मानित किया 105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!