Headlines

सिसवन में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 17 हजार की ठगी

सिसवन में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 17 हजार की ठगी

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के किशुनवारी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता पाली राईन की पत्नी असगरी खातून ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर 8521058435 से फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सरकारी प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल हो गया है।

ठग ने उनसे कहा कि आवास की स्वीकृत राशि पाने के लिए पहले 17 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। झांसे में आकर असगरी खातून ने बताए गए खाते में 17 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे भेजने के बाद ठग ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आवास योजना की राशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई राशि नहीं आई।

जब उन्होंने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो संबंधित मोबाइल नंबर बंद मिला। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। घटना के बाद पीड़िता ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुछे जाने पर बीडीओ राजेश कुमार ने भी इस तरह के फर्जी कॉल से सतर्क रहने की अपील की है तथा लोगों को किसी तरह के झांसे में नहीं आने कि बात कही है।वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक इस संबंध में आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्यवाई कि जाएगी।

यह भी पढ़े

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने देशरत्न को किया नमन

अभिभावक शिक्षक बैठक एवं वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित  

रविंद्र जैन ने अपनी मन की आंखों से रामायण को अमर बना दिया

अमेरिका ने इजरायल के साथ ईरान पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया

पुण्य तिथि पर याद् किये गये सीवान के लाल डॉ. राजेंद्र प्रसाद 

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने मंच से नीचे उतरकर सम्मानित किया 105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को

Leave a Reply

error: Content is protected !!