Headlines

मशरक में संगीत शिक्षक सिपाही प्रसाद यादव के सेवानिवृत होने पर हुई  विदाई

मशरक में संगीत शिक्षक सिपाही प्रसाद यादव के सेवानिवृत होने पर हुई  विदाई

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरख (सारण):

सारण जिला के मशरक प्रखंड के जनता उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज गोढ़ना के संगीत शिक्षक सिपाही प्रसाद यादव के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का वातावरण भावुक और श्रद्धापूर्ण रहा, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक गुलाबचन्द्र पंडित ने की, जबकि मंच संचालन विद्यालय के अध्यापक अमरेन्द्र कुमार सिंह ने किया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने सिपाही प्रसाद यादव के लंबे शैक्षणिक जीवन, अनुशासनप्रियता एवं विद्यार्थियों के प्रति उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगीत के माध्यम से उन्होंने न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा दी, बल्कि उनमें संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का भी विकास किया।

 

गणमान्य अतिथियों में महेश्वर सिंह, रामबाबू सिंह (सरपंच), हरेश्वर सिंह (सरपंच), नंदकिशोर सिंह उर्फ दारा सिंह (सरपंच) एवं वकील राय (पैक्स अध्यक्ष) शामिल रहे। सभी ने उनके योगदान को यादगार बताते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में सिपाही प्रसाद यादव को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान कई विद्यार्थियों की आंखें नम दिखीं, जो उनके प्रिय शिक्षक के प्रति गहरे सम्मान और स्नेह को दर्शाता है।

यह भी पढ़े

 

मानवीय संबंधों और जीवन की वास्तविकताओं पर चिंतन करने का अवसर देता है “द सिडक्शन”

कैलाशपति इंफ़्रा होम्स ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

Raghunathpur: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

Leave a Reply

error: Content is protected !!