Headlines

Raghunathpur: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

Raghunathpur: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सिवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया गांव में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित श्रीराम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आचार्य मृत्युंजय मिश्रा ने प्रतिष्ठात्मक हरिहरात्मक श्रीविष्णु महायज्ञ के अंतिम दिवस पर प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन कराया।

आयोजन समिति के अनिल कुंवर और संकेत सिंह ने कहा कि फाल्गुन माह के द्वादशी तिथि को प्रत्येक साल मंदिर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। तो वही रविवार की संध्या होली मिलन समारोह सह जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें लोक गायक अभिषेक तिवारी और पूजा पांडेय के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजन समिति के कार्यकर्ता मुकेश सिंह, पुनिश सिंह, सुशील भगत, रजनीश कुंवर, मनीष सिंह, अभिषेक सोलंकी, सुमित सिंह, राहुल सिंह, सतेंद्र कुंवर, शिक्षक शशि प्रकाश कुंवर, रूपेश सिंह, सुषमा देवी, सरोज देवी, रीता देवी, राम इकबाल भगत, उपेन्द्र सिंह, पिंटू सिंह, अरविंद कुंवर आदि ने इस सफल आयोजन के लिए आचार्य एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े

सिसवन की खबरें : जनता दरबार में जमीनी विवाद का हुआ निपटारा

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने देशरत्न को किया नमन

अभिभावक शिक्षक बैठक एवं वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित  

रविंद्र जैन ने अपनी मन की आंखों से रामायण को अमर बना दिया

अमेरिका ने इजरायल के साथ ईरान पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया

पुण्य तिथि पर याद् किये गये सीवान के लाल डॉ. राजेंद्र प्रसाद 

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने मंच से नीचे उतरकर सम्मानित किया 105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!