एकमा थानान्तर्गत पुलिस पर हमला में 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

गत रात्रि गस्ती एवं रेड-छापेमारी के क्रम में एकमा थाना पुलिस द्वारा थाना कांड संख्या-367/25 के नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु परसागढ़ बाजार में विधिवत छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अभियुक्त नितीश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
इसी दौरान अभियुक्त के परिजन एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा पुलिस दल पर हमला कर पुलिस कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की गई। लाठी-डंडा एवं ईंट-पत्थर से आक्रमण किए जाने के कारण एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आईं तथा अन्य पुलिसकर्मी भी आंशिक रूप से घायल हुए। हमलावरों द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को बलपूर्वक छुड़ा लिया गया।
घटना के संबंध में नामजद एवं अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध एकमा थाना कांड संख्या-57/26 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अब तक तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी जारी है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. मिथलेश पटेल, पिता-सुनील पटेल, सा०-परसागढ, थाना-एकमा, जिला-सारण।
2. सुनील पटेल, पिता-स्व० चन्द्रिका राउत, सा०-परसागढ, थाना- एकमा, जिला-सारण।
3. अभिजीत कुमार, पिता-पप्पु प्रसाद, सा० रुसी, थाना-जलालपुर, जिला-सारण।
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :
1. थानाध्यक्ष एकमा थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी।
सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…
यह भी पढ़े
पटना में दिनदहाड़े महिला का मर्डर, घर में घुसकर PDS डीलर सुलेखा गुप्ता को चाकू से गोदा, हड़कंप!
मुजफ्फरपुर के पुष्कर सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, फेसबुक पोस्ट पर विवाद में ले ली थी जान
सीवान पुलिस ने चोरी के आठ ई रिक्शा के साथ पांच चोरों को किया गिरफ्तार
अगर लंबा चला तनाव तो भारत पर क्या होगा असर?
आयतुल्लाह ख़ामेनेई की शहादत पर इमामे जुमा ने घोषित किया 7 दिन का सोग। सोमवार को होगा जलसे का आयोजन
