Headlines

मुजफ्फरपुर के पुष्कर सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, फेसबुक पोस्ट पर विवाद में ले ली थी जान

मुजफ्फरपुर के पुष्कर सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, फेसबुक पोस्ट पर विवाद में ले ली थी जान

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मुजफ्फरपुर: यहां साहेबगंज थाना क्षेत्र के बहुचर्चित पुष्कर सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे इस हत्याकांड के मुख्य शूटर लोकेश कुमार उर्फ लवकुश कुमार को एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है।यह घटना 15 नवंबर 2024 की है, जब माधोपुर हजारी निवासी राजेश कुमार सिंह के पुत्र पुष्कर सिंह की ब्लॉक गेट के पास घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट और आपसी विवाद के बाद सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची गई थी। एक आरोपी पहले हो चुका गिरफ्तार इस मामले में पहले भी एक आरोपी कुंदन कुमार उर्फ कुंदन भगत को एनआईए और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

पुलिस के अनुसार वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 27 फरवरी 2026 को मुजफ्फरपुर से मुख्य आरोपी लोकेश कुमार को दबोचा गया। पूछताछ के दौरान उसने इस हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकार की है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी इतना ही नहीं,

 

आरोपी ने मार्च 2025 में चर्चित यूट्यूबर टीम से जुड़े सैफुल अंसारी के घर पर हुई गोलीबारी की घटना में भी शामिल होने की बात कबूल की है। फिलहाल पुलिस पूरे आपराधिक नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

यह भी पढ़े

पटना में दिनदहाड़े महिला का मर्डर, घर में घुसकर PDS डीलर सुलेखा गुप्ता को चाकू से गोदा, हड़कंप!

सीवान पुलिस ने चोरी के आठ ई रिक्‍शा के साथ पांच चोरों को किया गिरफ्तार

सारण पुलिस  ने फरवरी माह में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 148 गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को किया सुपुर्द

अगर लंबा चला तनाव तो भारत पर क्या होगा असर?

आयतुल्लाह ख़ामेनेई की शहादत पर इमामे जुमा ने घोषित किया 7 दिन का सोग। सोमवार को होगा जलसे का आयोजन

अब होगा‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’का शंखनाद

दारौंदा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

Leave a Reply

error: Content is protected !!