Headlines

खेल भवन छपरा में खेल संघों ने कृष्णमोहन को दी श्रद्धांजलि  

खेल भवन छपरा में खेल संघों ने कृष्णमोहन को दी श्रद्धांजलि

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

एथलेटिक के राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी एवं सारण हैंडबॉल के अध्यक्ष स्व कृष्णमोहन सिंह को खेल संघों ने रविवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। खेल भवन छपरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कबड्डी फेडरेशन के कोषाध्यक्ष रमाकांत सोलंकी ने की जबकि संचालन सारण जिला खेल संघों के संरक्षक डॉ सुरेश प्रसाद सिंह एवं जिला हैंडबॉल सचिव संजय कुमार सिंह ने किया।

 

श्रद्धांजलि सभा में जिला खेल पदाधिकारी मो शमीम अंसारी ने दिवंगत कृष्णमोहन सिंह को खेल और खिलाड़ियों के प्रति सदैव समर्पित रहने वाला बताते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालो में सीपीएस ग्रुप के निदेशक सह सारण हैंडबॉल के चेयरमैन डॉ हरेंद्र सिंह , सारण साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष देव कुमार सिंह ,सारण ओलंपिक के सचिव सभापति बैठा , जिला फुटबॉल संघ के राजन यादव , जगदम कॉलेज के खेल प्रशिक्षक रमेश सिंह , जफरुल्ला अंसारी , कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप , वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी सचिव किशोर कुणाल , कई खेल संघ से जुड़े शिक्षक नेता सुजीत कुमार ,भारोत्तोलन संघ के सचिव सोनू सिंह, राष्ट्रीय एथलीट सह प्रशिक्षक शक्ति सिंह , सारण वूशु के सचिव पंडित विनय देवचन्द , क्रिकेट संघ से कैसर अनवर , संजय सिंह के अलावे ट्विंकल जी , प्रदीप कुमार , नितेश पाण्डेय,वरुण कुमार सिंह सहित अन्य ने कृष्णमोहन सिंह का जीवन हमेशा खेल खिलाड़ियों एवं समाज के लिए समर्पित बताया। श्रद्धांजलि सभा में तैल चित्र पर माल्यार्पण के बाद दो मिनट का मौन रख सभी ने उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया ।
**
कृष्णमोहन की याद में इसी माह बनियापुर में आयोजित होगी जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री । श्रद्धांजलि सभा में सर्व सम्मति से सभी खेल संघों ने मिलकर यह निर्णय लिया । जिसकी तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी जिससे खिलाड़ियों को समय से जानकारी मिल जाए।

यह भी पढ़े

मौसम विभाग ने मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी है

 श्रीराम कथा से  पूज्य राजन जी महाराज कर्तव्य बोध के जागरण का पावन संदेश देते हैं

पीएम मोदी ने तमिलनाडु-पुडुचेरी को दी सौगात

घूस लेकर शराब तस्कर को छोड़ने वाला ASI सस्पेंड

जनताबाजार थानान्तर्गत पुलिस पर हमला में 02 अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!