अमनौर में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन, शाम को खेले जायेंगे फाइनल मुकाबले..
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरी पाकड़ खर्ग गांव में रविवार को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जदयू नेता राहुल सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद उन्होंने सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ खेलने का संदेश देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
पुरुष वर्ग में चार टीमों ने भाग लिया। पहला मुकाबला बजरंहिया और परसा के बीच खेला गया, जिसमें बजरंहिया ने 46–36 से जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला परशुरामपुर और मशरख के बीच हुआ, जिसमें परशुरामपुर ने 45–35 से जीत हासिल की। महिला वर्ग में पहला मुकाबला मरहौरा और अमनौर के बीच खेला गया, जिसमें मरहौरा ने 44–12 से जीत दर्ज की।
वहीं दूसरे मुकाबले में मशरख ने बजरंहिया को 43–20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला मरहौरा और मशरख के बीच जबकि पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला परशुरामपुर और बजरंहिया के बीच शाम मे खेला जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी कलाकारBIB बिजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।जबकि विशिष्ट अतिथियों में भावलपुर पंचायत के मुखिया भोलू सिंह, समाजसेवी प्रभात सिंह, सरपंच किरण देवी, बेला पंचायत के मुखिया छोटू ओझा तथा नारायणपुर पंचायत के मुखिया अमित सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।.
यह भी पढ़े
बटोहिया गीत पर मंत्रमुग्ध हुए तो भोजपुरी और विनम्रता से महामहिम ने जीता दिल
मौसम विभाग ने मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी है
श्रीराम कथा से पूज्य राजन जी महाराज कर्तव्य बोध के जागरण का पावन संदेश देते हैं
पीएम मोदी ने तमिलनाडु-पुडुचेरी को दी सौगात
घूस लेकर शराब तस्कर को छोड़ने वाला ASI सस्पेंड
जनताबाजार थानान्तर्गत पुलिस पर हमला में 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
