भाजपा के होली मिलन समारोह में सांसद समेत कई नेता हुए शामिल
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के गोपालवाड़ी गांव में भाजपा नेता राकेश महंत की अध्यक्षता में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल उपस्थित हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन समाज और राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में जदयू नेता रितुराज सिंह, भाजपा नेता बीरबल प्रसाद कुशवाहा, गौतम ओझा, सुनील सिंह,संजय सिंह समेत कई अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती तथा क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही आगामी दिनों में जनसंपर्क अभियान को और तेज करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
अध्यक्षता कर रहे राकेश महंत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि होली मिलन जैसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि गोपालवाड़ी हमेशा से सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक जागरूकता का केंद्र रहा है।कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया। अंत में सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया तथा मिठाइयों के वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता के संदेश के साथ हुआ।
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
त्रिभुवन नारयण मेमोरियल मल्टीस्पेसलिस्ट हॉस्पिटल HP पेट्रोल पम्प मशरक मे हड्डी, जोड़ रीढ़ गठिया का समुचित इलाज डाक्टर अखिल चक्रवर्ती के द्वारा बहुत ही अच्छे तरिके से किया जा रहा है डॉक्टर अखिल चक्रवर्ती ने बताया की मरे मशरक मे आने का उदेश्य मात्र गरीब और जरुरत मंद लोगो की सेवा करना है और ज्यादा से ज्यादा लोगो को इसका लाभ हो ताकि लोगो को बाहर नहीं जाना परेशान और यही पर उनका समुचित इलाज किफायती डर पर हो सके डॉ अखिल ने बताया की मेरा मशरक आने का एक मात्र उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगो रोग से निजात दिलाना है इस वीमारी से ग्रसित लोग बाहर जाकर बहुत रूपये खर्च करते है और उने इससे छुटकारा नहीं मिल रहा है
आप को बताते चले की मशरक के हिन्दुतान पेट्रोलिम के मालिक और तार बाबू के नाम से प्रशिद्ध और भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुमार सिंह के पुत्र है इनका मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगो तक इसका लाभ मिले आप गुरुवार एवं रविवार को समय 1:00बजे से शाम 5:00बजे तक डॉ सब से मिल सकते है
यह भी पढ़े
बटोहिया गीत पर मंत्रमुग्ध हुए तो भोजपुरी और विनम्रता से महामहिम ने जीता दिल
मौसम विभाग ने मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी है
श्रीराम कथा से पूज्य राजन जी महाराज कर्तव्य बोध के जागरण का पावन संदेश देते हैं
पीएम मोदी ने तमिलनाडु-पुडुचेरी को दी सौगात
घूस लेकर शराब तस्कर को छोड़ने वाला ASI सस्पेंड
जनताबाजार थानान्तर्गत पुलिस पर हमला में 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
