Headlines

जिलाधिकारी ने  गंगवा गांव में गिरे निर्माणाधीन पुल का किया जांच

जिलाधिकारी ने  गंगवा गांव में गिरे निर्माणाधीन पुल का किया जांच

 

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज )

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के सिधवलिया – बिशुनपुरा पथ स्थित घोघारी नदी पर गंगवा गांव मे निर्माणाधीन पुल का आधा हिस्सा धाराशाई होने के बाद सोमवार को पटना की टीम और जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने सघन जाँच किया l जाँच के दौरान डीएम सिन्हा ने पुल निर्माण विभाग के कनीय अभियंता और अनुमंडल पदाधिकारी से कई सवाल करते हुए फटकार लगाई l पटना की टीम भी कई विन्दुओं पर जाँच करते हुए कहा कि जाँच का प्रतिवेदन विभाग को दिया जाएगा l

जिलाधिकारी ने धाराशाई हुए पुल की ढलाई की कई मिश्रित सामग्रियों सैम्पल की जाँच कराने का भी आवश्यक निर्देश दिया l उन्होंने विभाग के कनीय अभियंता दिलीप तिवारी और अनुमंडल पदाधिकारी प्रीति मधेशिया से सेटरिंग तथा प्रयुक्त हुए सामग्रियों, उनकी उपस्थिति सहित अन्य विन्दुओं की जानकारियां लेते हुए पुल की धाराशाई होने के लिए उन्हें काफी फटकार लगाई l

 

मौक़े पर, एडीएम राजेश्वरी पाण्डेय, एसडीएम प्रदीप कुमार, अंचल पदाधिकारी प्रीतिलत्ता, अन्य पदाधिकारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे l ज्ञात हो उक्त पुल का आधा हिस्से की ढलाई करने के दौरान पुल धाराशाई हो गया था तथा इसकी जाँच की माँग ग्रामीण कर रहे थे l

यह भी पढ़े

शिक्षण ही एकमात्र ऐसा पेशा है जो अन्य सभी पेशों को जन्म देता है।-प्रो. वंदना झा 

बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा आवश्यक है-चिराग पासवान

राजौरी अभियान के दौरान अचेत हुए मांझी के जवान जय प्रकाश यादव का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!