सिधवलिया की खबरें : अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप, प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे छात्र
जिले के सिधवलिया अंचल कार्यालय में कर्मचारियों और अंचलाधिकारी के हड़ताल पर चले जाने से सरकारी कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हड़ताल के कारण आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित कई जरूरी सेवाएं ठप हो गई हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक परेशानी छात्रों को हो रही है, जिन्हें विभिन्न शैक्षणिक कार्यों के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। कई दिनों से निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण उनका काम नहीं हो पा रहा है।
इसके बाद छात्र प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार के पास पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रखंड कार्यालय से प्रमाण पत्र बनाए जाने थे, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण यह भी संभव नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों के अनुसार डोंगल उपलब्ध नहीं होने से बीडीओ के आईडी से पोर्टल नहीं खुल रहा है, जिसके कारण आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है।
शराब के नशे मे छ: आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज ) l
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने सिधवलिया थाने के खजुरिया गांव मे छापेमारी कर शराब के नशे मे छ: आरोपियों को गिरफ्तार किया l उत्पाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शराब के नशे मे सिधवलिया थाने के गढ़ झझवा गांव के जगेशर राम,अक्षय कुमार,कुंड सुपौली के सुरज कुमार,भोजहाता के विपिन कुमार और माझागढ़ थाने के भैसही गांव के राधेश्याम चौधरी हंगामा कर रहे थे कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय मे भेज दिया l
यह भी पढ़े
केवाईपी बचाओ आंदोलन की चेतावनी: 48 घंटे में समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर किया गया सम्मानित
बगौरा के मिश्रा टोला में 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम हुआ शुरू
श्रद्धा और विश्वास से कोई भी कार्य सफल अवश्य होता है-राजन जी महाराज
उद्यमी सुभाष और धर्मशिला जी के शादी के 50वीं वर्षगांठ पर पूज्य राजन जी ने दिया मंगलाशीष
