Headlines

जन सुराज पार्टी ने जारी की जिला संगठन पदाधिकारियों की सूची

 

जन सुराज पार्टी ने जारी की जिला संगठन पदाधिकारियों की सूची

उपेंद्र सिंह बने जिला अध्यक्ष और प्रो दिनेश कुमार यादव जिला महामंत्री

डा कृष्ण बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  बने

श्रीनारद मीडिया,  सीवान (बिहार):

सीवान  जिला मुख्यालय स्थित जनसुराज के जिला कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज भारती ने
सिवान जिला संगठन की घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जन सुराज पार्टी के मूलभूत सिद्धांतों के अनुरूप संगठन के पुनर्गठन एवं उसके संचालन को गति देने के लिए पूरे राज्य को 44 संगठन जिलों में बांटकर वरीय साथियों के साथ संगठन जिलों कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया है।

 

उन्होंने कहा कि संगठन जिले की कमिटी क्षेत्रीय तथा राज्य नेतृत्व के साथ सलाह एवं समन्वय स्थापित कर ज़िले के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों तथा पंचायतों के संगठन का पुनर्गठन एवं उसके संचालन का कार्य करेगी। संगठन जिले की कमिटी में संबंधित जिले से आने वाले पार्टी के जिले के पदाधिकारी तथा उस जिले के वरीय सदस्य शामिल हैं। डा भारती ने पदाधिकारियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अगलीबार बिहार में जनसुराज की ही सरकार बनेगी ।
कार्यक्रम का संचालन डा शहनवाज आलम ने किया ।

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी ललित तिवारी ,संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी बच्चा राय ,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी सरोज गुप्ता , लोकसभा प्रभारी मुन्ना पांडेय उपस्थित थे ।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने जिला के एकल पदाधिकारियों का सूची जारी किया जो निम्नवत है जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह जिला महामंत्री प्रो दिनेश प्रसाद यादव , कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी,अवधेश कुमार यादव, जिला महिला अध्यक्ष,प्रियंका चौहान, जिला युवा अध्यक्ष मनीष तिवारी,किसान अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, डा कृष्ण कुमार सिंह, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजन कुमार ,ओबीसी अध्यक्ष डा दिनेश चंद प्रसाद ,कर्पूरी मंच के अध्यक्ष बादशाह साहनी ,आंबेडकर मंच के अध्यक्ष अमित कुमार , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इम्तियाज खान,जिला मुख्य प्रवक्ता ,विनोद कुमार सिंह, महिला प्रवक्ता फिरदौस बानो सोशल मीडिया प्रभारी सोनू कुमार यादव को नियुक्ति पत्र दिया गया।

 

जिले के सलाहकार समिति में बबन तिवारी ,हारूनी महतो ,युगल राम ,पुण्यदेव प्रसाद ,मो इजहार को रखा गया है । इस मौके पर डा सबीना ,आनंद सिंह ,नरसिंह चौहान,माधुरी कुशवाहा ,पिंकी देवी ,अनिल मणि त्रिपाठी ,जय करन महतो,अभिषेक कुशवाहा ,विकास पांडेय ,अनीता कुमारी सहित सैकड़ों जनसुराजी साथी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

केवाईपी बचाओ आंदोलन की चेतावनी: 48 घंटे में समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर किया गया सम्मानित

बगौरा के मिश्रा टोला में 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम हुआ शुरू

श्रद्धा और विश्वास से कोई भी कार्य सफल अवश्य होता है-राजन जी महाराज

उद्यमी सुभाष और धर्मशिला जी के शादी के 50वीं वर्षगांठ पर पूज्य राजन जी ने दिया मंगलाशीष

Leave a Reply

error: Content is protected !!