Headlines

रघुनाथपुर : भाकपा माले का विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय धारणा

रघुनाथपुर : भाकपा माले का विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय धारणा

बुलडोजर कारवाई पर रोक,यूजीसी बिल लागू करने,जी राम जी का झुनझुना वापस लेने,युद्ध नहीं शांति चाहिए जैसे नारों के साथ माले ने किया बाजार में प्रदर्शन

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया,सीवान (बिहार)

आज 10 मार्च को भाकपा माले द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना के माध्यम से रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों से भूमिहीनों,वंचितों व कमजोर वर्गों के पीपी एक्ट 1948 के तहत बासगीत पर्चा देने हेतु अधिनियम में निहित है।

सभी भूमिहीनों,वंचितों व कमजोर वर्गों को जांचकर जो जहां बसे है उन्हें बासगीत पर्चा देने की गारंटी करे,बगैर वैकल्पिक व्यवस्था किए बुलडोजर की कार्यवाही पर रोक लगाने,जी राम जी झुनझुना वापस लेने और मनरेगा को पुनः बहाल करने,चार श्रम कोड वापस लिए जाने,यूजीसी समानता बिल लागू करने की गारंटी,युद्ध नहीं शांति चाहिए,खाड़ी देशों को आजादी चाहिए,अमेरिका के साथ हुई कृषि से संबंधित डील को रद्द करने,महंगाई पर रोक लगाने में विफल रहने वाली सरकार के खिलाफ नारों के साथ बाजार में भाकपा माले ने प्रदर्शन किया।

प्रशासन द्वारा धरना स्थल पर जाकर मांग पत्र नहीं लेने आने पर नाराज माले समर्थकों ने बीडीओ दीक्षा गुप्ता के कार्यालय में घुसकर खूब हंगामा किया.जबकि धरना प्रदर्शन किए जाने की लिखित सूचना स्थानीय प्रशासन को माले द्वारा दो दिन पहले दिया गया था।

यह भी पढ़े

केवाईपी बचाओ आंदोलन की चेतावनी: 48 घंटे में समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर किया गया सम्मानित

बगौरा के मिश्रा टोला में 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम हुआ शुरू

श्रद्धा और विश्वास से कोई भी कार्य सफल अवश्य होता है-राजन जी महाराज

उद्यमी सुभाष और धर्मशिला जी के शादी के 50वीं वर्षगांठ पर पूज्य राजन जी ने दिया मंगलाशीष

Leave a Reply

error: Content is protected !!