Headlines

रमजान के पवित्र मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन

रमजान के पवित्र मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के  नगर पंचायत मांझी के मुख्य पार्षद विजया देवी के नेतृत्व में रमजान के पवित्र मौके पर एक विशाल इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या मुस्लिम समेत सभी समाज के भारी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर एक साथ तरह-तरह के लजीज व्यंजन का आनंद लिया तथा एक-दूसरे को बधाई दी।

इस मौके पर आयोजक मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विशाल राय उर्फ बिट्टू राय ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में आपसी प्रेम, सौहार्द व सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ईद और होली दोनों पुराने ईर्ष्या व द्वेष को भुलाकर सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संदेश देने वाला महान पर्व है।

मांझी नगर पंचायत के लोगों ने हमेशा सामाजिक एकता एवं सद्भाव को बढ़ावा देने में मिशाल पेश किया है। इफ्तार में नंदू यादव, विनय यादव, लालबाबू, उमाशंकर ओझा, महम्मद सलाम हुसैन, विजय सिंह, नीतीश ओझा, परवेज आलम आदि गणमान्य समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़े

बगौरा पुलिस चौकी पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश

बगौरा पुलिस चौकी परिसर में हुआ  निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का  आयोजन 

बगौरा के नंदूटोला स्थित टिकुलिया बाबा स्थान पर 24 घंटे का शुरू हुआ अखण्ड अष्टयाम

विद्या भारती विद्यालयों के समग्र विकास में अभिलेखागार व प्रचार-प्रसार विभाग की अहम भूमिका : रामलाल सिंह

Leave a Reply

error: Content is protected !!