Headlines

खान ब्रदर्स के बड़े भाई अयूब खान गिरफ्तार

खान ब्रदर्स के बड़े भाई अयूब खान गिरफ्तार

सीवान सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के सीवान के खान ब्रदर्स के बड़े भाई अयूब खान को गिरफ्तारी के बाद सीवान सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया. मेडिकल कराने के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी, जहां सीवान पुलिस अयूब खान को रिमांड पर लेने की अपील कर सकती है. सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि अयूब खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधित हथियार से जुड़े दो पुराने मामले दर्ज हैं. इन मामलों में उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.

बताते चले कि इसी क्रम में मुजफ्फरपुर पुलिस के सहयोग से सीवान पुलिस की टीम ने अयूब खान को गिरफ्तार किया है. रिमांड पर लेकर अयूब खान से उसके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी. दरअसल, 8 अक्टूबर 2025 को एसटीएफ और सीवान पुलिस की संयुक्त टीम ने सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर स्थित अयूब खान के घर पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान घर से AK-47 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए थे.
उस समय इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अयूब खान मौके से फरार हो गया था. इसके बाद से ही एसटीएफ और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित उसके आवास पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूरे मामले की तह तक जाने की तैयारी में है.

यह भी पढ़े

बगौरा पुलिस चौकी पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश

 डुमरी में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ से वातावरण बना भक्तिमय

रमजान के पवित्र मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन

बगौरा पुलिस चौकी पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश

बगौरा पुलिस चौकी परिसर में हुआ  निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का  आयोजन 

बगौरा के नंदूटोला स्थित टिकुलिया बाबा स्थान पर 24 घंटे का शुरू हुआ अखण्ड अष्टयाम

विद्या भारती विद्यालयों के समग्र विकास में अभिलेखागार व प्रचार-प्रसार विभाग की अहम भूमिका : रामलाल सिंह

Leave a Reply

error: Content is protected !!