डुमरी में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ से वातावरण बना भक्तिमय
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी प्रखंड के डुमरी गांव स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बन गया है। आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंच कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा एवं पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं प्रतिदिन श्रद्धालु दिन में 11 बजे से 2 तक एवं रात में 8 बजे से 11 बजे तक दरभंगा से पहुंची मंडली द्वारा मंचित रामलीला का आनंद उठा रहे हैं तथा शाम को 5 बजे से 8 बजे तक पंडित संतोष त्रिपाठी से श्रीमद्भागवत कथा का आनंद उठा रहे हैं।
जिससे अनुष्ठान स्थल पर पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। मिथिला से पधारे रामलीला मंडली के द्वारा बाली वध व रात में लंका दहन, लक्ष्मण पर शक्ति वार व मेघनाद वध का मंचन किया गया। यज्ञ स्थल पर मिठाई, प्रसाद व सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने समेत विभिन्न तरह की दुकानें तथा झूले लगने से मेला जैसा दृश्य बना हुआ है।
यज्ञ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन समिति के द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई है। यज्ञ को लेकर आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पूर्ण भक्ति के साथ शामिल हो रहे है। आयोजन समिति की ओर से ओमप्रकाश साह, अरविंद सिंह, हरेराम यादव, मनोज यादव तथा यजमान ईश्वर महतो व श्रीनिवास साह ने बताया कि 18 मार्च को महायज्ञ हवन-पूजन व आरती के विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हो जाएगा।
यह भी पढ़े
बगौरा पुलिस चौकी पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, आपसी प्रेम व भाईचारे का दिया संदेश
बगौरा पुलिस चौकी परिसर में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
बगौरा के नंदूटोला स्थित टिकुलिया बाबा स्थान पर 24 घंटे का शुरू हुआ अखण्ड अष्टयाम
