विद्या भारती विद्यालयों के समग्र विकास में अभिलेखागार व प्रचार-प्रसार विभाग की अहम भूमिका : रामलाल सिंह
विद्या भारती प्रचार-प्रसार व अभिलेखागार विभाग की प्रांतीय योजना बैठक संपन्न
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

लोक शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि किसी भी संस्थान के समग्र विकास में अभिलेखागार विभाग तथा प्रचार-प्रसार विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। अभिलेखागार विभाग संस्थान के इतिहास, उपलब्धियों, योजनाओं और गतिविधियों का सुव्यवस्थित संकलन एवं संरक्षण करता है।
यह विभाग संस्थान की स्मृतियों और अनुभवों को सुरक्षित रखते हुए भविष्य की योजनाओं के लिए एक सशक्त आधार प्रदान करता है।
श्री सिंह शनिवार को महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर, महावीरपूरम, सिवान के सभागार में आयोजित विद्या भारती उत्तर बिहार प्रांत के अभिलेखागार विभाग एवं प्रचार-प्रसार विभाग की प्रांत स्तरीय योजना बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित अभिलेख न केवल संस्थान की पहचान को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी सहायक होते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार विभाग संस्थान की गतिविधियों, उपलब्धियों और उद्देश्यों को समाज तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम होता है। यह विभाग प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, पोस्टर, पत्रिकाओं तथा विभिन्न आयोजनों के माध्यम से संस्थान की सकारात्मक छवि का निर्माण करता है। प्रभावी प्रचार-प्रसार से समाज में संस्थान के प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ता है तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित होती है।
प्रदेश सचिव श्री सिंह ने कहा कि जब अभिलेखागार विभाग संस्थान के कार्यों का प्रमाणिक दस्तावेज तैयार करता है और प्रचार-प्रसार विभाग उन कार्यों को समाज के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करता है, तब दोनों मिलकर संस्थान की प्रतिष्ठा, विश्वसनीयता और विस्तार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए किसी भी संस्थान की प्रगति के लिए इन दोनों विभागों का सशक्त और सक्रिय होना अत्यावश्यक है।
बताते चलें कि प्रचार-प्रसार एवं अभिलेखागार विभाग के प्रांतीय योजना बैठक का शुभारंभ प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, कृष्णचंद्र गांधी मीडिया सेंटर, सिवान के अध्यक्ष डॉ शरद चौधरी, महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, सचिव राजीव कुमार सिंह व प्रधानाचार्य कमलेश नारायण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय प्रचार-प्रसार संयोजक नवीन सिंह परमार, सिवान विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम, चंपारण विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय, प्रचार-प्रसार विभाग के प्रांतीय मार्गदर्शक कृष्ण कुमार प्रसाद, अभिलेखागार विभाग के प्रांतीय मार्गदर्शक राजेश कुमार रंजन व कृष्णचंद्र गांधी मीडिया सेंटर के सचिव इंदल कुमार सिंह सहित उत्तर बिहार प्रांत के विभिन्न स्थानों से आए प्रचार-प्रसार व अभिलेखागार विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रांतीय योजना बैठक में प्रचार-प्रसार विभाग की प्रस्तावित वार्षिक कार्य-योजना प्रांतीय
प्रमुख ललन कुमार राय व अभिलेखागार विभाग की वार्षिक कार्ययोजना
प्रांतीय अभिलेखागार प्रमुख अजय कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। वहीं बैठक का संचालन विभाग निरीक्षक कृष्ण कुमार प्रसाद ने किया।
इस मौके पर महावीरी विद्यालय विजयहाता के सचिव प्रोफेसर शम्भू प्रसाद जी, प्रधानाचार्य डॉ कुमार विजय रंजन, बरहन गोपाल के प्रधानाचार्य रवीन्द्र राय, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कमलेश नारायण सिंह, बालिका विद्या मंदिर के प्रधानाचार्या सिम्मी कुमारी सहित महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के सभी आचार्य बन्धु भगिनी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े
एसडीओ मढ़ौरा ने छापेमारी कर बंद मकान से बारह सिलेंडर बरामद किया
सिसवन की खबरें : ई रिक्शा से गिरकर युवक हुआ घायल
मैरवा थाना से फरार अभियुक्त फिरोज अंसारी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज
मासशिवरात्रि का पावन व्रत 17 मार्च को किया जायेगा
घनश्याम पाठक ने पैगा (डबरिया) में मनोज कुमार चौबे से की औपचारिक मुलाकात
हाईवे पर ट्रक से टकराकर काशी नरेश की कार हुई क्षतिग्रस्त
गैस सिलिंडर वितरण पर प्रशासन सख्त, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा LPG
