मशरक और पानापुर में जहरीली शराब कांड में जांच में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि, 5 की हुई है मौत
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक और पानापुर में जहरीली शराब पीने से हुई पांच लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जब्त नमूनों की केमिकल जांच में शराब में मिथाइल अल्कोहल (मेथनॉल) की पुष्टि हुई है, जिससे इसके जहरीले होने की बात साफ हो गई है।
मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अनुसार, घटना मशरक और पानापुर थाना क्षेत्र में हुई थी। मृतकों में से दो का पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि तीन शवों का अंतिम संस्कार पहले ही कर दिया गया था।पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध शराब बनाने के लिए स्पिरिट में मिथाइल अल्कोहल मिलाया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पानापुर से 1050 लीटर और मशरक से 650 लीटर स्पिरिट बरामद की गई है। इस मामले में चार प्राथमिकी दर्ज कर कुल 10 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।जांच में यह भी सामने आया है कि अवैध शराब बनाने वाले गिरोह स्पिरिट में मिथाइल अल्कोहल मिलाकर उसे शराब के रूप में बेच रहे थे।
यह रसायन बेहद खतरनाक होता है और थोड़ी मात्रा में भी जानलेवा साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, मिथाइल अल्कोहल शरीर में पहुंचते ही तंत्रिका तंत्र और आंखों पर गंभीर असर डालता है, जिससे अंधापन और मौत तक हो सकती है। आपकों बता दें कि जहरीली शराब पीने से मशरक के तख्त टोला निवासी संतोष महंतों , पूरब टोला गांव निवासी पंकज सिंह और रघुवर महंतों की मौत हो गई।
संतोष महंतों पेंटर का काम करता था, वहीं पंकज और रघुवर शराब बेचने के धंधे में लिप्त थें। वहीं आधा दर्जन लोगों का इलाज सदर अस्पताल छपरा में हुआ। वहीं पानापुर में भी दो की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मशरक थाना कांड संख्या 163/26 और पानापुर थाना कांड संख्या 79/26 दर्ज अनुसंधान शुरू किया गया तो पता चला कि पानापुर थाना क्षेत्र के मैथौरा गांव निवासी सूरज महतो पिता मुन्नी महंतों को इस मामले का मुख्य मास्टरमाइंड पाया गया। आरोपी का पूर्व से लंबा आपराधिक इतिहास भी रहा है।
तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर एसआईटी टीम ने उसे कटिहार जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अवैध शराब एवं स्पिरिट छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर 115 लीटर अवैध स्प्रिट शराब, उपकरण एवं 1 कारतूस, 2 खोखा , मैगजीन लगा देशी पिस्टल एक बरामद किए गए। वहीं 15 मार्च की रात मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी गांव (पानापुर थाना सीमा के समीप) में अवैध शराब की बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया।
घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पानापुर थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं बताया गया कि अनुसंधान के दौरान पता चला कि पूरब टोला गांव में रघुवर महंतों और पंकज सिंह ने गोपालवाड़ी गांव निवासी डब्लू राम और दूसाध टोला गांव निवासी अजय मांझी से शराब खरीदी ,जिसके पीने से ही पंकज सिंह और संतोष महतो की मौत हो गई । पुलिस अभिरक्षा में मरे रघुवर महंतों के पास मिली 26 लीटर शराब भी उसी खरीदारी की उपज है। पानापुर के धर्मेन्द्र और सुक्कन नट की मौत भी इसी वजह से हुई है।
यह भी पढ़े
रघुनाथपुर में रामनवमी का मेला 19 मार्च से खेल मैदान में
गैस एजेंसी संचालक ने अवैध गैस नहीं दिया तो चाकू से किया हमला, गिरफ्तार
सच्चाई और जनहित को सर्वोपरि रखना ही एक पत्रकार का धर्म – घनश्याम पाठक
चैत्र नवरात्र कल से , माता रानी का आगमन पालकी पर
श्रीराम कथा के दौरान भव्य जर्मन हैंगर टेंट बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र
श्रीराम कथा आयोजन समिति, सीवान के “पंच पल्लव”
दुनियाभर में श्रीराम कथा कहते हैं लेकिन सीवान में श्रीराम कथा कहने का आनंद अ
