गैस एजेंसी संचालक ने अवैध गैस नहीं दिया तो चाकू से किया हमला, गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के पचरुखी थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें साई वार्सी इण्डेन गैस एजेंसी के मालिक मो० कलीम अखतर के द्वारा आरोप लगाया गया कि अजीत कुमार उर्फ भोला, पिता-छठु साह, साकिन-मल्लुपुर, थाना-पचरुखी, जिला-सिवान के द्वारा ब्लैक में गैस सिलेंडर की मांग की गई। गैस ब्लैक में नहीं देने पर अभियुक्त द्वारा जान मारने की नियत से चाकू से सिर पर हमला कर घायल कर दिया गया।
उक्त लिखित आवेदन के आधार पर पचरुखी थाना में धारा-126(2)/115(2) /308(3) / 109 बी.एन.एस. के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर द्वारा घटनास्थल पहुँचकर निरीक्षण किया गया तथा घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से आवश्यक पुछ-ताछ की गई। साथ ही घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को अवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड में संलिप्त नामजद अभियुक्त अजीत कुमार उर्फ भोला को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
सिवान पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी या अवैध वसूली की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम नं0-9031683607 अथवा डायल-112 को दें।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
अजीत कुमार उर्फ भोला, पिता-छठु साह, साकिन मल्लुपुर, थाना-पचरूखी, जिला-सिवान।
यह भी पढ़े
सच्चाई और जनहित को सर्वोपरि रखना ही एक पत्रकार का धर्म – घनश्याम पाठक
चैत्र नवरात्र कल से , माता रानी का आगमन पालकी पर
श्रीराम कथा के दौरान भव्य जर्मन हैंगर टेंट बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र
श्रीराम कथा आयोजन समिति, सीवान के “पंच पल्लव”
दुनियाभर में श्रीराम कथा कहते हैं लेकिन सीवान में श्रीराम कथा कहने का आनंद अद्भुत:राजन जी
