Headlines

नवादा में ठगी करते तीन साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवादा में ठगी करते तीन साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

नवादा जिले के पुलिस कप्तान अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन कर को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसुत पंचायत स्थित बेगराजपुर पइन के पास से ठगी करते तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार साइबर अपराधी की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसुत पंचायत स्थित बेल्ढ़ा गांव निवासी सुदामा राउत के पुत्र रौशन कुमार, विजयनगर गांव निवासी संजय रविदास के पुत्र नीतीश कुमार एवं जिले के काशीचक थानान्तर्गत बजरंग विगहा गांव निवासी अखिलेश राउत के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई।

 

गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने पुलिसिया पूछताछ में ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान साइबर अपराधी ने बताया कि बजाज फाइनेंस व अन्य कंपनियों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का काम करता था। बाद में पुअनि अखिलेश्वर सिंह के लिखित आवेदन पर गिरफ्तार साइबर अपराधी रौशन, नीतीश व दिलखुश के विरुद्ध वारिसलीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े

सच्चाई और जनहित को सर्वोपरि रखना ही एक पत्रकार का धर्म – घनश्याम पाठक

चैत्र नवरात्र  कल से , माता रानी का आगमन पालकी पर

श्रीराम कथा के दौरान भव्य जर्मन हैंगर टेंट बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

श्रीराम कथा आयोजन समिति, सीवान के “पंच पल्लव”

दुनियाभर में श्रीराम कथा कहते हैं लेकिन सीवान में श्रीराम कथा कहने का आनंद अद्भुत:राजन जी

Leave a Reply

error: Content is protected !!