Headlines

पुलिस ने  जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर पांच को किया गिरफ्तार

पुलिस ने  जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर पांच को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):


सारण जिला के अमनौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अमनौर अगुआन गांव में आम के बगीचे में चल रहे जुआ के अड्डे पर छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी में जुआ खेल रहे पांच लोग पकड़े गए वहीं दर्जनों लोग मौक़े का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए जुआरियों के पास से कुल छत्तिस हजार छ:सौ पचास रुपया नगदी दो मोबाइल तास के दर्जनों बंडल व दो मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त किया।

स्थानीय लोग व ब्यवसाइयो का कहना है कि अमनौर जुआरियों और शराबियों का बड़ा गढ़ बन गया है।यहाँ दूर दूर से जुआ खेलने आते है।जहाँ एक लोग लाखो रुपये का गेम लेकर आते है।कई बार पुलिस होटल लीचवानी आम के बागवानी महि नदी के किनारे पर जुआरियों का अड्डा देखने को मिलता है।इसमें कई नामी गिरामी लोग शामिल है।थाना अध्यक्ष हेमन्त कुमार ने बताया कि

पकड़े गए लोगों में अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण निवासी सुजीत गुप्ता पिता- स्व जगदीश प्रसाद, परवेज आलम पिता- मकसुद आलम, अनंत कुमार महतो पिता- भगीरथ महतो व मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी निवासी रामबाबू कुमार पिता-विश्वनाथ सिंह व कर्णपुरा निवासी राजू कुमार पिता-भगेरन मांझी शामिल हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों को सुसंगत धारा के तहत जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े

बिहार दिवस पर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

राम-जानकी शिव मंदिर से चोरी गयी मूर्ति 23 मार्च को होंगी रिलीज,नगर परिभ्रमण को बैठक

किसी भूगोल का दिन भी होता है, बिहार इसे चरितार्थ करता है

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर थोड़ी नरमी दिखाई है

बिहार का संदेश है:कुछ बनना नहीं, कुछ करना हैं

Leave a Reply

error: Content is protected !!