सीवान जिला में फिर से होगा पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला में एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामकथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का आयोजन वर्ष 2028 में चकरी धाम में होगा। इसके लिए जिले के सिद्ध स्थली चकरी धाम में रविवार को बैठक चकरी धाम के महंथ रघुनाथ दास जी की अध्यक्षता में हुआ।
बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मासिक सहयोग देने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए रघुनाथ दास जी महाराज ने कहा कि एक एक बूंद से तालाब भर जाता है उसी तरह एक एक व्यक्ति के सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक सफल होगा।
बैठक में धनंजय कुमार मिश्रा, डा0 राजा प्रसाद, विवेक मणि त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार सिंह, अमिताभ कुमार राम, धीरेंद्र मिश्रा, शुभम नाथ त्रिपाठी, वृजेशक कुमार , शत्रुघ्न बाबा, डाक्टर राहुल तिवारी, डा0 राहुल मिश्रा सहित दर्जन श्रीरामकथा प्रेमी मौजूद थे।
यह भी पढ़े
यूपी की खबरें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,228 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा
यज्ञ से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना, शांति और सद्भाव का वातावरण बनता है – यज्ञाचार्य
सिधवलिया की खबरें : वाराणसी से सिधवलिया के रेलकर्मी लापता, पत्नी ने लगाई गुहार
मशरक में चैती छठ महापर्व की भव्य शुरुआत, नहाए-खाए के साथ गूंजा आस्था का स्वर
