Headlines

 यूपी की खबरें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,228 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

यूपी की खबरें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,228 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, यूपी डेस्‍क:

➡️लखनऊ ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोक भवन सभागार, लखनऊ में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से चयनित 1,228 (महिला- 1,097 एवं पुरुष-131) नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण कर, स्टालों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग का पेशा सेवा और संवेदना का है और जब मरीज़ के साथ सेवा और संवेदना जुड़ती है तो उसके परिणाम आगे आते है….नर्सिंग ऐसा क्षेत्र है, जिसमें 100% प्लेसमेंट की गारंटी है । श्री योगी ने क्या कहा सुनिए,,,,

 

➡ प्रतापगढ़- हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने पुलिस पर चलाई गोली, फायरिंग में सिपाही राजकुमार को लगी गोली, जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस, शिक्षिका से लूटी चेन बरामद, 25 हजार का इनामी है बदमाश विपिन सिंह, 16 मार्च को विद्यालय में शिक्षिका से की थी लूट, घायल बदमाश विपिन के ऊपर दर्ज है 8 मुकदमे, लालगंज-लीलापुर पुलिस के साथ कमौरा में मुठभेड़

➡ बरेली- क्रिकेट खेलते समय युवक को कार्डियक अटैक, ईद के त्योहार की खुशियां मातम में बदली, मृतक शाकिब दिल्ली से कर रहा था बीएससी, ईदगाह में क्रिकेट खेलते समय आया था अटैक, अस्पताल ले जाते समय शाकिब की हुई मौत, हाफिजगंज के हरहरपुर मटकली गांव की घटना

➡ सहारनपुर- शराब ठेके पर हंगामे के बाद 13 पर FIR, महिलाओं समेत एक होमगार्ड पर भी केस, लाठी-डंडों के साथ ठेके पर पहुंची भीड़, सेल्समैन से मारपीट और दुकान में तोड़फोड़, लाखों की शराब सड़क पर फेंककर की बर्बाद, CCTV तोड़े, कैश पेटी को भी पहुंचाया नुकसान, हंगामे से इलाके में फैली थी अफरा-तफरी, दो-दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, फतेहपुर थाना क्षेत्र के आमवाला का मामला

➡ बरेली- घर में बंद डेढ़ माह की मासूम की मौत, बच्ची को छोड़कर भीख मांगने गए थे दम्पति, पोस्टमार्टम में बीमारी और संक्रमण की पुष्टि, किला थाना क्षेत्र के छावनी इलाके की घटना

➡ श्रावस्ती- नाबालिग से मारपीट, गला दबाने का मामला, हमले में बच्चे की आंख में आई गंभीर चोट, खबर प्रसारित होते ही पुलिस हरकत में आई, एसपी के निर्देश पर तत्काल मुकदमा दर्ज, 3 नामजद समेत अन्य आरोपियों पर केस, पीड़ित परिवार को मिला न्याय, जांच जारी

➡ झांसी- बुंदेलखंड विवि में टेंट लगाते समय हादसा, बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत, आंधी और बारिश से तारों में आया था फॉल्ट, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र का मामला

➡ मथुरा- दिल्ली-आगरा हाईवे पर बवाल का मामला, पुलिस ने अबतक 13 उपद्रवियों को दबोचा, 22 नामजद समेत 300 अज्ञात पर FIR दर्ज, अफवाह फैलाने में दक्ष चौधरी, 3 साथी अरेस्ट, पुलिस को स्पॉट से 7 खाली बुलेट भी मिले, उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी, पुलिस को बवाल के 50 से ज्यादा वीडियो मिले, वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान

➡ ईरान- ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, डिमोना और अराद शहर पर हमला, ईरान के हमले में 100 से ज्यादा घायल, इजरायल के डिमोना में परमाणु केंद्र है, दोनों जगह एयर डिफेंस सिस्टम नाकाम

➡ रायबरेली- मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, 6 लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के लोनार गांव का मामला

➡ बदायूं- युवती की शादी की तैयारियों के बीच कोहराम, मुस्लिम युवक युवती को लेकर हुआ फरार, 15 मार्च को धूमधाम से हुई थी गोद भराई, ज्वैलरी, कैश और बाइक लेकर युवक फरार, पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर जांच तेज की, युवती की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी, बदायूं के अलापुर थाना इलाके का मामला

➡ मथुरा- आगरा-दिल्ली हाईवे पर हिंसक प्रदर्शन का मामला, हाईवे पर निजी वाहनों पर हमला, भारी नुकसान, जिले में उग्र प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू थे, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की थी, हाईवे पर कई निजी वाहनों को भी निशाना बनाया, उपद्रवियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की- प्रत्यक्षदर्शी, कई वाहन क्षतिग्रस्त किए, यातायात बाधित हुआ

➡ बरेली- टेस्ट ड्राइव के बहाने बुलेट लेकर युवक फरार, पीड़ित ने बाइक बेचने का ऑनलाइन डाला था ऐड, बुलेट टेस्ट ड्राइव के बहाने खरीददार हुआ फरार, पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से की शिकायत, इज्जत नगर के मुड़िया अहमद नगर का मामला

➡ देहरादून- उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के बाद बदला मौसम, मैदानी इलाकों में खिली धूप, ठंडी हवाओं का असर, पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी बादल और हल्की बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बरकरार, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन

➡ कानपुर देहात- कानपुर देहात में दबंगों का आतंक, व्यापारी, परिवार के साथ की मारपीट, दुकान पर चढ़कर दबंगों ने बोला हमला, पूरी घटना का वीडियो हुआ वायरल, दबंग खुलेआम चला रहे लाठी डंडे, गजनेर थाना क्षेत्र की घटना

➡ उन्नाव- प्रिंसिपल से 50 हजार रूपये मांगने का मामला, BSA के करीबी बाबू उदयवीर सिंह का निलंबन, BSA ऑफिस से हटाकर नगर क्षेत्र में किया अटैच, BSA शैलेश पांडे को बचाने का पूरा प्रयास जारी, 15 सालों से BSA ऑफिस में तैनात था बाबू उदयवीर, बाबू को निलंबित कर मामले को किया रफा दफा, पहली पोस्टिंग में विवादों में घिरे BSA शैलेश पांडे

➡ रायबरेली- ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुआ डंपर, आगे चल रहे डंपर को पार करने में हादसा, डंपर खाई में गिरा, चालक बाल-बाल बचा, चालक को मामूली चोटें, अस्पताल में इलाज, हादसे से आधे घंटे तक बांदा-बहराइच मार्ग बाधित, पुलिस ने जेसीबी से डंपर को बाहर निकलवाया, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ के पास हादसा

➡ बागपत- पंचायत सचिवालय में महिला का आत्मदाह का प्रयास, महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास, महिला के आत्मदाह के प्रयास का वीडियो वायरल, बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र का मामला

➡ लखनऊ- बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला, आरोपी ने हत्या के बाद नदी में फेंका था शव, आरोपी मृतक बच्ची का मौसा कुलदीप अरेस्ट, बच्ची को दवा दिलाने के बहाने से ले गया था, मृतक बच्ची के भाई ने मुकदमा करया था दर्ज, मड़ियांव के पीपा पुल नदी में हत्या कर फेंका था

➡ मथुरा- मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत का मामला, छाता थाना प्रभारी कमलेश की तहरीर पर मुकदमा, पथराव करने वाले 22 नामजद, 300 अज्ञात पर FIR, सेक्टर स्कीम लागू, पुलिस-मजिस्ट्रेट कर रहे गश्त, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, बाबा के साथी ने एक्सीडेंट में FIR कराई दर्ज, बिना तथ्य अफवाह फैलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, हाईवे पर बवाल करने वाले 13 लोग गिरफ्तार, CCTV, वीडियो के आधार पर किया गया चिन्हित, अराजकतत्वों ने बाबा की हत्या की फैलाई थी अफवाह, सड़क हादसे में फरसा बाबा की हुई थी मौत, घटना में शामिल ट्रक चालक की अस्पताल में मौत, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है

➡ हरदोई- खड़ी रोडवेज बस से टकराई कार, कार और बस में लगी भीषण आग, भीषण आग में कार पूरी तरह जली, रोडवेज बस का आधा हिस्सा जला, कार सवार 5 लोगों ने कूदकर बचाई जान, आग लगने के बाद पांचों मौके से फरार, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, रोडवेज बस अड्डे के पास का मामला

➡ सहारनपुर- सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर साइबर ठगी, बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 2.43 लाख रुपये, फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर किया बड़ा फ्रॉड, PNB कर्मचारी बनकर किया गया फोन कॉल, तीन ट्रांजेक्शन में निकाली गई पूरी रकम, आधार और पैन की फोटो भी मंगवाई, सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र का मामला

➡ बाराबंकी- नगर कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता, 5 शातिर अभियुक्ताओं को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की ज्वैलरी, 1.13 लाख कैश बरामद, लखनऊ अयोध्या हाइवे असैनी मोड़ से गिरफ्तारी

यह भी पढ़े

पुलिस ने  जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर पांच को किया गिरफ्तार

बिहार दिवस पर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

राम-जानकी शिव मंदिर से चोरी गयी मूर्ति 23 मार्च को होंगी रिलीज,नगर परिभ्रमण को बैठक

किसी भूगोल का दिन भी होता है, बिहार इसे चरितार्थ करता है

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर थोड़ी नरमी दिखाई है

बिहार का संदेश है:कुछ बनना नहीं, कुछ करना हैं

Leave a Reply

error: Content is protected !!