यज्ञ से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना, शांति और सद्भाव का वातावरण बनता है – यज्ञाचार्य
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव तितिरा बाजार में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर रविवार को यज्ञाचार्य जयकान्त शर्मा कौण्डिन्य ने कहा कि विष्णु महायज्ञ के प्रभाव से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना, शांति और सद्भाव का वातावरण बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि यज्ञ मनुष्य को संसार की उलझनों, मोह-माया और दुखों से मुक्त कर सच्चे सुख और शांति का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य की यही इच्छा होती है कि वह अपने जीवन में दुखों से मुक्त होकर आनंद और संतोष प्राप्त करे। यज्ञ, सत्संग और भगवान की भक्ति ही मनुष्य को इस मार्ग पर आगे बढ़ाती है।
आचार्य श्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे बल्ब में प्रकाश के लिए पॉज़िटिव और नेगेटिव तारों का मिलन आवश्यक होता है, तभी प्रकाश उत्पन्न होता है। उसी प्रकार जब मनुष्य के चंचल और भटकते हुए मन का मिलन भगवान से हो जाता है, तब उसका जीवन भी प्रकाशमय, शांतिमय और आनंदमय बन जाता है।
कथा स्थल पर प्रतिदिन भजन-कीर्तन और भगवान के नाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु पूरे मनोयोग से कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं। साथ ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक परिक्रमा कर भगवान से सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
+
आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। कथा के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और सभी ने धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर डा ललितेश्वर कुमार ,प्रदुम्न राय , विद्या भूषण कुशवाहा,राजन तिवारी , प्रमोद राय ,मृत्युंजय राय ,केशव सिंह सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय गण कथा श्रवण किया ।
यह भी पढ़े
पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर पांच को किया गिरफ्तार
बिहार दिवस पर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
राम-जानकी शिव मंदिर से चोरी गयी मूर्ति 23 मार्च को होंगी रिलीज,नगर परिभ्रमण को बैठक
किसी भूगोल का दिन भी होता है, बिहार इसे चरितार्थ करता है
