Headlines

 सिधवलिया की खबरें :  वाराणसी से सिधवलिया के रेलकर्मी लापता, पत्नी ने लगाई गुहार

सिधवलिया की खबरें :  वाराणसी से सिधवलिया के रेलकर्मी लापता, पत्नी ने लगाई गुहार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव निवासी 40 वर्षीय रेलकर्मी मिथिलेश पाण्डेय वाराणसी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। वे बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी नेहा देवी के साथ रेल मंडल कार्यालय, वाराणसी किसी काम से गए थे।

शुक्रवार की सुबह वे कोलगेट लाने की बात कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी देर तक इंतजार और आसपास खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उनकी पत्नी ने वाराणसी जीआरपीएफ में शिकायत दर्ज कराकर खोजबीन की गुहार लगाई है।

परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा कर लोगों से मदद की अपील की जा रही है। बताया जाता है कि मिथिलेश पाण्डेय तुतली बोली बोलते हैं, जिससे उनकी पहचान में सहूलियत हो सकती है। घटना के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

 

जमीनी विवाद में महिला समेत दो व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने के लोहिजरा गांव मे जमीनी विवाद के मामले मे एक महिला समेत दो व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे चल रहा है l घायलों मे लोहिजरा के ललिता कुंवर और सचिन कुमार हैं जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे चल रहा है l

यह भी पढ़े

पुलिस ने  जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर पांच को किया गिरफ्तार

बिहार दिवस पर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

राम-जानकी शिव मंदिर से चोरी गयी मूर्ति 23 मार्च को होंगी रिलीज,नगर परिभ्रमण को बैठक

किसी भूगोल का दिन भी होता है, बिहार इसे चरितार्थ करता है

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर थोड़ी नरमी दिखाई है

बिहार का संदेश है:कुछ बनना नहीं, कुछ करना हैं

Leave a Reply

error: Content is protected !!