Headlines

श्रीरामचरितमानस  जीवन जीने को सिखाती है – अरविंद द्विवेदी

श्रीरामचरितमानस  जीवन जीने को सिखाती है – अरविंद द्विवेदी

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के जई छपरा जानकी धाम पर आयोजित श्री राम कथा के दौरान अयोध्या धाम से पधारे अरविंद द्विवेदी जी महाराज ने कहा कि कथा हमेशा पूरे परिवार के साथ सुननी चाहिए, इससे सनातन संस्कृति की जानकारी मिलती है।

उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस हमें जीवन जीने को सिखाती है। रामचरितमानस में तुलसीदास जी महाराज द्वारा एक मनुष्य को कैसा जीवन जीना चाहिए और उसके जीवन में कैसे लोगों के साथ व्यवहार होना चाहिए, यह सारी बातें लिखी हैं।

महाराज जी ने कहा कि अगर एक अच्छा परिवार, एक अच्छा बेटा और एक अच्छा पिता बनना है तो उसे व्यक्ति को रामचरितमानस अवश्य पढ़ना चाहिए और रामचरितमानस से उसे सीख लेनी चाहिए कि किस तरह से एक पिता का दायित्व और एक पुत्र का दायित्व का निर्वहन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में जीवन के सभी पहलुओं को विस्तार से बताया गया है, जो हमें एक आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।इस अवसर पर दिल्ली से पहुंचे जयप्रकाश पांडे द्वारा कथावाचक सहित वहां पर पहुंचे सभी लोगों का अंग वस्त्र देकर उनके द्वारा स्वागत किया गया।

यह भी पढ़े

 यूपी की खबरें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,228 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

यज्ञ से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना, शांति और सद्भाव का वातावरण बनता है – यज्ञाचार्य 

 सिधवलिया की खबरें :  वाराणसी से सिधवलिया के रेलकर्मी लापता, पत्नी ने लगाई गुहार

मशरक में चैती छठ महापर्व की भव्य शुरुआत, नहाए-खाए के साथ गूंजा आस्था का स्वर

Leave a Reply

error: Content is protected !!