Headlines

‘बीसवीं सदी तेल की थी, इक्कीसवीं सदी गैस की होगी,टिप्पणी करें?

‘बीसवीं सदी तेल की थी, इक्कीसवीं सदी गैस की होगी,टिप्पणी करें?

✍ राजेश पाण्डेय

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क 

उक्त पंक्ति संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा अपने मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र में पूछा गया था, संयोग से मैं उक्त परीक्षा दे रहा था। यह प्रश्न तत्कालीन समय में प्रासंगिक है।

– ऊर्जा आवश्यकता में देश की आत्म निर्भरता
– पर्यावरण हेतु प्रदूषण एक समस्या
– विकसित भारत के लिए ऊर्जा की प्रबल आवश्यकता

हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था “राजनेता अगले चुनाव के बारे में सोचता है, जबकि नौकरशाही अगली पीढ़ी के लिए कार्य करती है।” उसकी प्रखर बुद्धिमत्ता ही उसे स्थायी क्रियान्वयन अधिकारी का दर्जा प्रदान करती है।

भारत के पास प्राकृतिक रूप से ऊर्जा का अक्षय भंडार प्रर्याप्त नहीं है। कोयला,पन बिजली एवं पवन चक्की के माध्यम से हम पूरी ऊर्जा की आवश्यकता को पूर्ण नहीं कर सकते। कोयले से उत्सर्जित धुंआ पर्यावरण के लिए प्रदूषण है। ऐसे में विश्व के अन्य देशों पर हमें अपनी ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति हेतु निर्भर रहना पड़ता है।

पेट्रोल और डीजल के वाहनों से निकलने वाली हानिकारक गैसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही हैं। सौ वर्षों तक हमने अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति डीजल एवं पेट्रोल के माध्यम से किया है ऐसे में गैस सबसे उचित साधन है, जिसे विदेशों से आयात करके हम अपनी आवश्यकता की पूर्ति कर सकते हैं। गैस सुुगम है, इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है। यही कारण है कि सरकार अब गैस सिलेंडरों के अपेक्षाकृत पाइप कनेक्शन से गैस की आपूर्ति करने हेतु लगातार आगे बढ़ रही है। गुजरात के दाहेज से लोनी और अब इसे गोरखपुर तक इसे बढ़ाया गया है। आने वाले समय में यह अन्य जिलों तक में भी इसका प्रसार बढ़ेगा।

बहरहाल यक्ष प्रश्न है कि हम अपनी उर्जा आवश्यकताओं को आत्मनिर्भरता में क्यों नहीं बदल पा रहे हैं? आखिर वह कौन से तत्व है जिन पर हम अपनी नीतियां बनाकर ऐसी समस्याओं का समाधान कर सकते है। 21वीं सदी में गैस हमारे परम आवश्यकताओं में एक होगा, जिसकी निर्बाध आपूर्ति हमारी सरकार का दायित्व है। भारत विकसित होता जाएगा तो उसकी और ऊर्जा आवश्यकताओं में भी बढ़ोतरी होगी, जिसे पूरा करना सरकार की नीति होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!