Headlines

सरकारी अस्पताल में बच्ची के जन्म पर वसूली गयी ‘बधाई’, नहीं देने पर समझो शामत आई!

सरकारी अस्पताल में बच्ची के जन्म पर वसूली गयी ‘बधाई’, नहीं देने पर समझो शामत आई!

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलेवरी के लिए आई गर्भवती महिला के प्रसव उपरांत नगदी वसूलने का मामला सामने आया। पीड़ित ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से दर्ज कराई। जबकि सरकारी अस्पताल में सरकार के तरफ से सारी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

पीड़ित के परिजन सेमरी गांव निवासी राजेंद्र रावत ने बताया कि उनकी पतोह जो गर्भवती थी उसको प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में 4 अप्रैल को भर्ती कराया गया जहां सुबह में बच्ची का जन्म हुआ, जन्म के उपरांत कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बधाई के नाम पर रूपये की मांग की और उनसे जबरदस्ती 500 रूपये वसूलें गये और पतोहू के साथ आए परिजनों से भी 50-50 रूपये वसूलें गये।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है सरकारी अस्पताल में निःशुल्क प्रसव के लिए आए थें पर क्या जानें कि यहां भी रूपये का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं आपकों बता दें कि बीते दिनों पहले भी एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा व्हाट्सप्प पर रूपये लेने का मामला वायरल हुआ, लेकिन मामला ले देकर सलटा लिया गया।

 

वहीं जब इस मामले में जानकारी ली गई तों पता चला कि उक्त दिन भी ड्यूटी पर वहीं महिला स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर तैनात थी। स्थानीय रंजन कुमार सिंह ने बताया कि इस सरकारी अस्पताल में प्रसव के लिए आए सभी को कुछ न कुछ सेवा शुल्क बधाई के रूप में दी जाती है,जब पता किया जाता है तो पता चलता है कि चढा़वा अधिकारी तक जाता है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती।

 

वहीं अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी ने नाम नहीं छापने पर बताया कि डिलेवरी कक्ष में कुछ कर्मचारियों का अघोषित कब्जा हैं जिनको बड़े प्रभाव का संरक्षण प्राप्त है। जदयू नेता मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बधाई शुल्क मांगने वाले तों यहां तक धौंस दिखाते हैं कि आपकों कुछ घर से थोड़े ही देना है आप यदि प्राइवेट अस्पताल में जाते तों मोटी रकम खर्च करनी पड़ती,जो यहा बच रहीं हैं।

 

उन्होंने डीएम सारण और सिविल सर्जन से इस घोर निंदनीय कृत्य पर रोक लगाने की मांग की और वैसे कर्मचारियों पर अनुशासनिक कार्यवाही करने की मांग की। मामले में प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है जांच पड़ताल कर रहें यदि ऐसा मामला सामने आता है तों उक्त स्वास्थ्य कर्मी पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएंगी।

यह भी पढ़े

बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य की सम्पति चोरी

इंटर मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

मुंगेर रिश्वत कांड: पेशकार पर गिरेगी गाज, बेगूसराय के सीओ-डीसीएलआर भी जांच के दायरे में

भागलपुर पुलिस की लोकेशन कौन कर रहा था लीक ?’, अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

 अवैध हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार:पुलिस ने पिस्टल जब्त किया

गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने चोरी हुई मोबाईल और बाइक बरामद कर मालिकों को सौंपे 

खगड़िया में हथियार तस्कर गिरफ्तार :मड़ैया से मास्केट और कट्टा बरामद

बिहार में 125 यूनिट फ्री के बाद अब 20% और बचत का मौका

बिहार में जमीन कब्जा किया तो खैर नहीं- विजय सिन्हा

क्या फेल हुआ दुनिया का सबसे महंगा जेट?

Leave a Reply

error: Content is protected !!