Headlines

 अवैध हथियार, चोरी के दो 2 मोटरसाईकिल के साथ  तीन अभियुक्‍त  गिरफ्तार

अवैध हथियार, चोरी के दो 2 मोटरसाईकिल के साथ  तीन अभियुक्‍त  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आंदर ढ़ाला ओभर ब्रिज के उपर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। वाहन चेकिंग के कम में एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति पुलिस चेकिंग को देखकर मोटरसाईकिल घुमाकर भागने की कोशिश की जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जाँच एवं तलाशी के क्रम में उनके पास से 01 देशी कट्टा, 02 कारतूस, 01 चोरी की मोटरसाईकिलं एवं 01 मास्टर चाभी बरामद किया गया।

 

पुछ-ताछ के क्रम में अपना नाम क्रमशः 1. निरज सिंह, पिता-शर्मा सिंह, ग्राम-काकड़कुड़. थाना-नगर, जिला-सिवान, 2. सोहेल, पिता नदीम मियाँ, साकिन दोमहाता, थाना-मांझागढ़, जिला-गोपालगंज बताया।

गिरफ्तार अभियूक्त से पुछ-ताछ के कम इनके निशानदेही पर अभियुक्त बब्लू यादव, पिता-विरेश यादव, ग्राम-धामापाकड़, थाना-मांझागढ़, जिला-गोपालगंज को उसके घर धामापाकड़ से चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में नगर थाना अन्तर्गत धारा-

बी.एन.एस. एवं 317(2)/317(5)/315(4)/335/336(3)/340(2)/111(2) (बी)/3(5) 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. निरज सिंह, पिता शर्मा सिंह, ग्राम-काकड़कुड़, थाना-नगर, जिला-सिवान।

2. सोहेल, पिता नदीम मियों, साकिन दोमहाता, थाना-मांझागढ़, जिला-गोपालगंज।

3. बब्लू यादव, पित्ता-विरेश यादव, ग्राम-धामापाकड, थाना-मांझागढ़, जिला-गोपालगंज।

> गिरफ्तार अभियुक्त निरज सिंह का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :-नगर थाना कांड सं0-528/25 दिनांक-07.07.25 धारा-317(4)/317(5)/111 बी.एन.एस

> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-

1. देशी कट्टा-01

2. कारतूस-02

3. चोरी की मोटरसाईकिल-02

4. मास्टर चाभी-01

➤ टीम में शामिल सदस्य :-

थानाध्यक्ष, नगर थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी।

यह भी पढ़े

पाँच किलो वाले सिलिंडर की नहीं होगी कोई कमी

कमच्छा स्थित एम वी एन स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद संदीप शर्मा ने पुरस्कार वितरण किया

कमच्छा स्थित एम वी एन स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद संदीप शर्मा ने पुरस्कार वितरण किया

सीवान में जनक यूरोकेयर का हुआ भव्य उद्घाटन

करिश्मा तिवारी के द्वारा स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद खिलाड़ीओ को मेडल और उपहार दिया

Leave a Reply

error: Content is protected !!