सराय थानान्तर्गत सी.एस.पी. संचालक के साथ लूट कांड का सफल उद्भेदन
घटना में संलिप्त 03 अन्य अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सी.एस.पी. संचालक अशोक पटेल, पिता-स्व० सुदर्शन सिंह, साकिन-नवका टोला, थाना-सराय, जिला-सिवान से कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा बैंक से सी.एस.पी. केन्द्र कल्याणपुर जाने के क्रम में लूट पाट कर गोली मार कर जख्मी कर देने की घटना कारित की गई थी, जिनका ईलाज के क्रम में मृत्यु हो गई।
इस संबंध में सराय थाना में धारा-309 (6) बी.एन.एस.एवं 23 एवं 27 आर्म्स एक्ट परिवर्तित धारा 103 (1) बी.एन.एस. अज्ञात के विरूद दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना का त्वरित उद्भेदन एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया।
गठित SIT टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहन अनुसंधान करते हुए कांड का सफल उद्भेदन किया गया। पूर्व में संलिप्त लाईनर प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
पुनः अग्रतर अनुसंधान के कम में इस कांड में संलिप्त अन्य 03 अभियुक्त 1. दीपक यादव, पिता-तुलसी यादव, ग्राम-विशुनपुरवा, थाना-मुफपसिल, जिला सिवान को सिवान रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है एंव इसकी निशानदेही पर 2. शैलेश कुमार शर्मा, पिता संजय शर्मा, ग्राम-पैगम्बरपुर, थाना-हुसैनगंज, जिला सिवान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। 3. सूरज कुमार, पिता-संजय साह, ग्राम-सलोनेपुर, थाना-हुसैनगंज, जिला सिवान को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त शैलेश कुमार शर्मा के पास से 01 देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतुस एंव 01 खाली मैगजीन बरामद किया गया है। वहीं अभियुक्त दीपक कुमार के निशानदेही पर उसके घर से 1.03.000 रूपये नगद राशि बरामद किया गया है एंव सुरज कुमार के घर से 50,000 रूपये नगद राशि बरामद किया गया है। शैलेश कुमार शर्मा ने घटना के बाद 3,00,00 रूपये दो अन्य खातों में जमा कराया है जिसे फ्रिज कराने की कारवाई की जा रही है। इस घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुछताछ के कम में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
1. दीपक यादव, पिता-तूलसी यादव, ग्राम-विशुनपुरवा, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सिवान
2. शैलेश कुमार शर्मा, पिता संजय शर्मा, ग्राम पैगम्बरपुर, थाना-हुसैनगंज, जिला-सिवान
3. सूरज कुमार, पिता-संजय साह, ग्राम-सलोनेपुर, थाना-हुसैनगंज, जिला-सिवान।
> गिरफ्तार अभियुक्त शैलेश कुमार शर्मा का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :-
1. हुसैनगंज थाना कांड सं0-344/21 दिनांक-29.12.21 धारा-392 भा.द.वि.। 2.
हुसैनगंज थाना कांड सं0-213/23 दिनांक-27.08.23 धारा-341/323/342/307/386/504/506/34 भा.द.वि. ।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
1. देशी पिस्टल-01
2. कारतूस-02
3. दो खातों में जमा राशि 3.00.000 रूपये
4. नगद राशि 1,53,000/
5. घटना में संलिप्त मोटरसाईकिल- 01
6. खाली मैगजीन 01
7. मोबाईल-03
> टीम में शामिल सदस्य :-
1. पु.नि. मोहन प्रसाद सिंह थानाध्यक्ष, हुसैनगंज थाना।
2. पु.अ.नि. विकास कुमार बिट्टू, थानाध्यक्ष, सराय थाना।
3. पु.अ.नि. विनोद कुमार सिंह, जिला आसूचना इकाई।
4. पु.अ.नि. स्नेहा कुमारी, मुफ्फसिल थाना।
5. परि.पु.अ.नि. प्रशांत कुमार, जिला आसूचना इकाई।
6. परि.पु.अ.नि. अनिल कुमार, सराय थाना।
7 सि0/513 विकास कुमार, जिला आसूचना इकाई।
8. सि0/47 अभिषेक कुमार, जिला आसूचना इकाई।
यह भी पढ़े
पाँच किलो वाले सिलिंडर की नहीं होगी कोई कमी
कमच्छा स्थित एम वी एन स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद संदीप शर्मा ने पुरस्कार वितरण किया
कमच्छा स्थित एम वी एन स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद संदीप शर्मा ने पुरस्कार वितरण किया
सीवान में जनक यूरोकेयर का हुआ भव्य उद्घाटन
करिश्मा तिवारी के द्वारा स्पोर्ट्स एरीना में क्रिकेट मैच के बाद खिलाड़ीओ को मेडल और उपहार दिया
