विभिन्न थाना क्षेत्र से कुल-1615.2 अवैध शराब बरामद एवं 03 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

“नशा मुक्त सिवान” अभियान के तहत सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई सिवान जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र से कुल-1615.2 अवैध शराब बरामद एवं 03 अभियुक्त गिरफ्तार मैरवा थाना :- दिनांक-07.04.26 को समय करीब सुबह 4:30 बजे मैरवा थाना पुलिस टीम द्वारा बेहतर विधि-व्यवस्था संधारन हेतु नौतन नहर पुल के पास सघन वाहन चेकिंग किया जा रहा था।
वाहन चेकिंग के क्रम में 01 स्कॉर्पियो से कुल-1006.2 ली0 अवैध शराब बरामद कर अभियुक्त सोनु कुमार यादव, पिता-दरोगा प्रसाद यादव, साकिन बहुचक, थाना-मैरवा, जिला सिवान को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मैरवा थाना में बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
नौतन थाना :- दिनांक-07.04.26 को समय करीब सुबह 4:00 बजे गश्ती एवं छापामारी करते हुये नौतन थाना के सीताराम मोड़ पहुँचा तो देखा की एक चार पहिया वाहन बहुत तेजी से आ रही थी। पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। वाहन की जाँच एवं तलाशी के क्रम में 01 कार से कुल-270 लीटर अवैध शराब बरामद कर अभियुक्त कमशः
1. गगनदीप कुमार, पिता-श्रीनन्दलाल प्रसाद, साकिन-चुरिया थाना-लार, जिला-देवरिया, 2. रमजान, पिता-मुब्बारक, साकिन इमलैली, थाना-मैरवा, जिला सिवान को गिरफ्तार किया गया है। पुनः छापामारी के कम में नरकटिया गॉव से कुल 339 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया।
इस संबंध में नौतन थाना में बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। नशे के विरुद्ध सिवान पुलिस के इस अभियान में सुधिजनों से सूचना और सहयोग की अपील की जाती है। यदि शराब की तस्करी, अवैध निर्माण, क्रय-विक्रय या सेवन से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त हो तो तत्काल अपने नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031683607 पर सूचित करें। कृपया सूचना दें, सहयोग करें ताकि समाज को नशा माफियाओं से सुरक्षित रखा जा सके। >
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :- 1. सोनु कुमार यादव, पिता-दरोगा प्रसाद यादव, साकिन बहुचक, थाना-मैरवा, जिला-सिवान। 2. गगनदीप कुमार, पिता-श्रीनन्दलाल प्रसाद, साकिन-चुरिया थाना-लार, जिला-देवरिया। 3. रमजान, पिता-मुब्बारक, साकिन-इमलैली, थाना-मैरवा, जिला-सिवान, । > जप्त / बरामद समानों की विवरणी :- 1. अवैध शराब-1615.2 ली० 2. स्कॉर्पियो-01 3. कार-01 ➤ टीम में शामिल सदस्य :- 1. थानाध्यक्ष, मैरवा थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी। 2. थानाध्यक्ष, नौतन थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी । सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…
यह भी पढ़े
यूपी की प्रमुख खबरें : योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न
क्या असम में हिमंत के खिलाफ माहौल बनाने से चूक गई कांग्रेस?
सीवान में महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मांझी स्वास्थ्य केंद्र राज्य स्तर पर प्रथम स्थान से कायाकल्प अवार्ड से हुआ सम्मानित
खगड़िया में छापेमारी कर फर्जी आधार कार्ड गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
बिहार में फर्जी IPS बनकर घूम रहा था राजेश शुक्ला, बैग से निकली NIA और CIA लिखी वर्दियां
