रघुनाथपुर : उच्च माध्यमिक विद्यालय बडुआ में सफल छात्रों का सम्मान एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया,सीवान (बिहार)

बीते दिन 04 अप्रैल 2026 को उच्च माध्यमिक विद्यालय बडुआ में बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका वंदना गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 12 कला संकाय के छात्र रूपक कुमार पांडेय, नंदिनी कुमारी एवं नीतू कुमारी तथा कक्षा 12 विज्ञान संकाय के छात्र सागर कुमार, काजल कुमारी एवं मंटु कुमार को उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 10 के छात्र आशीष पांडेय, पीयूष चौहान एवं गुड़िया कुमारी और अन्य छात्रों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों एवं नवाचारों का प्रदर्शन किया। इन मॉडलों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को काफी प्रभावित किया।
प्रधानाध्यापिका वंदना गुप्ता ने अपने संबोधन में छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक रामबाबू प्रसाद यादव, मनीष कुमार यादव, नसीम अख्तर, अरविंद कुमार, तरुण कुमार, शम्भू कुमार, अमित कुमार एवं अध्यापिका रंभा कुमारी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया।
यह भी पढ़े
230 किलो अफीम के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार, नशे के खिलाफ पुलिस और STF का बड़ा एक्शन
पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन शुरू
दारौंदा में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
यूपी की प्रमुख खबरें : पूर्व राज्यपाल मोहसिना किदवई का निधन
शंकराचार्य जी को मिली अतीक अहमद की तरह मारने की धमकी – संजय पांडेय
