Headlines

सुपौल प्रिंस हत्याकांड: पुलिस ने एक और आरोपी अजय चौधरी को दबोचा, अब तक 8 गिरफ्तार

सुपौल प्रिंस हत्याकांड: पुलिस ने एक और आरोपी अजय चौधरी को दबोचा, अब तक 8 गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

सुपौल जिला के राघोपुर  थाना क्षेत्र में घटित चर्चित प्रिंस हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। राघोपुर पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी कर इस जघन्य वारदात के एक और आरोपी को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धरहारा वार्ड संख्या 13 निवासी अजय चौधरी के रूप में की गई है थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कांड संख्या 277/2025 के अनुसंधान के दौरान अजय चौधरी की संलिप्तता के पुख्ता प्रमाण मिले थे। सुपरविजन के आधार पर पुलिस अजय की तलाश में थी, जिसे गुरुवार की रात सूचना के आधार पर उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

फिलहाल पुलिस अजय से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्याकांड से जुड़े अन्य अनसुलझे पहलुओं और फरार अपराधियों का पता लगाया जा सके। क्या था पूरा मामला? यह सनसनीखेज वारदात 16 जुलाई 2025 की है। किसनपुर थाना क्षेत्र के मौधरा निवासी युवक प्रिंस की अपराधियों ने न केवल बेरहमी से हत्या की, बल्कि साक्ष्यों को छुपाने के लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे अलग-अलग हिस्सों में काटकर फेंक दिया गया था।

 

पुलिस की तत्परता और सघन तलाशी अभियान के बाद प्रिंस का सिर और धड़ कोरियापट्टी स्थित तिलावे धार से अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया था। इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था और इलाके में लंबे समय तक दहशत का माहौल बना रहा। न्यायिक हिरासत में अब तक 8 आरोपी पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की सूची लंबी है। पुलिस की सक्रियता का ही परिणाम है कि अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है।

 

शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य संदिग्धों को दबोचा था, जिसके बाद अनुसंधान की कड़ी दर कड़ी जुड़ती गई।हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा और जांच की गोपनीयता के चलते जेल भेजे गए सभी आठों आरोपियों के नाम की सूची को सार्वजनिक रूप से साझा करने में सावधानी बरती है, लेकिन सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अजय चौधरी के अलावा पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी ने पुलिस के लिए आगे की राह आसान कर दी है।थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने स्पष्ट किया कि पुलिस इस मामले के हर एक दोषी को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा सुपरविजन और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े

अररिया गोलीकांड में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

सिधवलिया की खबरें : बैकुंठपुर बीईओ पर 8 लाख का गबन का आरोप साक्ष्‍य विहीन

50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, साइबर गैंग का खुलासा!

सिसवन की खबरें :  आगामी जनगणना को लेकर कर्मियों को 16-24 अप्रैल तक मिलेगा प्रशिक्षण

सीवान पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई कर एक घंटे के अंदर अपहृत बालक सकुशल बरामद किया

जिला में एलपीजी गैस सिलेंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं- जिला पदाधिकारी, सीवान

Leave a Reply

error: Content is protected !!