जिला में एलपीजी गैस सिलेंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं- जिला पदाधिकारी, सीवान
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी,सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि जिला में घरेलू गैस की आपूर्ति हेतु इण्डेन(IOCL) के कुल 30 वितरक हैं,जिनके पास आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को कुल 12843 घरेलू गैस सिलिंडर, भारत गैस(BPCL) के कुल 10 वितरक हैं, जिनके पास आज की तिथि में कुल 4610 घरेलू गैस सिलिंडर एवं हिंदुस्तान गैस (HPCL) गैस के कुल 08 वितरक हैं, जिनके पास आज की तिथि में कुल 2089 घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं ।*
*इस प्रकार आज 10 अप्रैल 2026 को जिले में कुल 48 विभिन्न गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में कुल 19542 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।*
*प्रत्येक दिन सभी कुल 48 एजेंसियों में गैस कंपनियों के द्वारा गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति की जा रही है।*
*सभी गैस कंपनी के एजेंसी के स्टॉक की नियमित रूप से जाँच एवं अनुश्रवण किया जा रहा है।
घरेलू गैस की होम डिलीवरी पूरे सिवान जिला में निरंतर की जा रही है तथा विभिन्न स्तरों पर उसका अनुश्रवण भी किया जा रहा है।*
*_सभीअनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा अपने-अपने अनुमण्डल क्षेत्रान्तर्गत औचक निरीक्षण एवं छापेमारी आदि की कार्रवाई की जा रही है तथा सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पर घरेलू गैस सिलिंडर देने तथा अन्य मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम,1955 में निहित प्रावधानों के तहत कारण पृच्छा की जा रही है।_*
*सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी / आपूर्ति निरीक्षको के द्वारा सभी गैस वितरको की लगातार जाँच की जा रही है तथा सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी द्वारा गैस वितरक के गोदाम पर आवश्यकतानुसार दण्डाधिकारियों एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्ति की जा रही है।*
*सभी अनुमण्डल कार्यालयों में अनुमण्डल नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है।*
*अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपने अनुमण्डल अन्तर्गत धावा दल का गठन किया गया है।*
*जिला पदाधिकारी, सिवान विवेक रंजन मैत्रेय ने सभी गैस वितरक एजेंसी के प्रोपराइटरों को स्पष्ट निदेश दिया है कि नियमानुसार ऑनलाईन बुकिंग के पश्चात स-समय घरेलू गैस सिंलिडर की होम डिलिवरी सुनिश्चित किया जाय। जिला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिवान सदर अनुमंडल में कुल 88 पिकअप वाहन एवं 31 ठेलों के द्वारा तथा महाराजगंज अनुमंडल में 25 पिकअप वाहन के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।*
*अनुमण्डल पदाधिकारियों के द्वारा गैस एजेंसियों, गोदामों एवं विभिन्न स्तरों पर निरंतर जाँच की जा रही है तथा अनियमितता पाये जाने एवं जिला पदाधिकारी द्वारा निर्गत निदेशों का उल्लघन करने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।*
*जिला नियंत्रण कक्ष 24X7 लगातार संचालित है, जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही* है।
*समस्या समाधान हेतु गैस कंपनी के Common Emergency Helpline Tollfree Number (24X7)- 1906, IOCL के Toll Free Number- 1800-2333-555, BPCL के Toll Free Number- 1800-22 4344 एवं HPCL के Toll Free Number-1800-2333-555 पर संपर्क करें।*
*साथ ही जमाखोरी, कालाबाजारी, घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग की शिकायत करने हेतु एवं घरेलू गैस निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मिलने पर तथा घरेलू गैस मिलने में होने वाली समस्या हेतु जिला नियंत्रण कक्ष गठित की गयी है, जिसका दूरभाष संख्या- 06154-242000 एवं 06154-242001 है* ।
*किसी भी तरह की परेशानी में नियंत्रण कक्ष के नंबर पर संपर्क करें।*
यह भी पढ़े
बिहार अरवल में बेलगाम ट्रक की टक्कर से दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
गंडक में अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा, रूपनछापव बतरदेह में छापेमारी, ट्रैक्टर व जेसीबी जब्त
सीवान पुलिस के दबिश से नौतन थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के आरोपी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
जे आर कॉन्वेंट स्कूल में प्रेरणा सत्र में छात्रों को किया गया प्रोत्साहित
सिसवन की खबरें : बाइक से गिरकर युवक घायल
