Headlines

सीवान पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई कर एक घंटे के अंदर अपहृत बालक सकुशल बरामद किया

सीवान पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई कर एक घंटे के अंदर अपहृत बालक सकुशल बरामद किया

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  लकड़ीनवींगज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सूर्यपूरा से एक 15 वर्षीय बालक के अपहरण हो गई है। सूचना मिलते ही सिवान पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिवान द्वारा घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया गया।

अपहृत बालक की बरामदगी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। थानाध्यक्ष, भगवानपुर हाट, लकड़ीनवींगज, तथा जिला आसूचना इकाई टीम के द्वारा लगातार सर्च एवं छापामारी अभियान चलाया गया।

गठित टीम एवं जिला आसूचना इकाई टीम के द्वारा की गई सतत छापेमारी एवं तकनीकी अनुसंधान के फलस्वरूप महज 01 घंटे के अंदर अपहृत बालक को जिलापरिषद कार्यालय, गोपालगंज के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में अपहृत बालक से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है।

यह भी पढ़े

बिहार अरवल में बेलगाम ट्रक की टक्कर से दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

गंडक में अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा, रूपनछापव बतरदेह में छापेमारी, ट्रैक्टर व जेसीबी जब्त

सीवान पुलिस के दबिश से नौतन थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने के आरोपी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

जे आर कॉन्वेंट स्कूल में प्रेरणा सत्र में छात्रों को किया गया प्रोत्साहित

शंकराचार्य जी महाराज को मिली धमकी पर पुलिस की निष्क्रियता; तहरीर के बाद भी FIR दर्ज नहीं – परमात्मानन्द ब्रह्मचारी

सिसवन की खबरें : बाइक से गिरकर युवक घायल

हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में होगी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी

Leave a Reply

error: Content is protected !!