Headlines

सोनपुर थाना पुलिस ने  लूट की योजना बना रहे 04 अभियुक्तों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

सोनपुर थाना पुलिस ने  लूट की योजना बना रहे 04 अभियुक्तों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

भारी मात्रा में कारतूस व पूर्व में लूटे गए समान भी बरामद

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में सोनपुर थानान्तर्गत चलाए गए विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शिवबच्चन चौक से उत्तर, मकेर बांध रोड के समीप एक करकटनुमा घर में 04 लड़के एक कमरे में बैठकर लूटपाट की योजना बना रहे है तथा इनके पास मोटरसाईकिल एवं अवैध हथियार भी है।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनपुर थाना पुलिस टीम द्वारा शिवबच्चन चौक से उत्तर, मकेर बांध रोड के समीप एक करकटनुमा घर के पास पहुँचकर उक्त स्थल की घेराबंदी कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में उक्त घर से 04 लड़को को पकड़ कर विधिवत तलाशी ली गई, तलाशी के क्रम में 1. राजू कुमार के कमर से लोडेड देशी पिस्टल-01, 2. ऋषि कुमार के कमर से लोडेड देशी पिस्टल-01 3. मन्नत राज उर्फ अमित कुमार के कमर से लोडेड देशी पिस्टल-01 एवं 4. अच्छेलाल कुमार के पास से लोडेड मैगजीन तथा उक्त स्थल से एक बैग से जिन्दा कारतूस-41, नम्बर प्लेट, आभूषण तौलने वाला डिजीटल मशीन, मोटरसाईकिल-04, चाकू एवं अन्य समान को बरामद कर 04 अभियुक्त को पकड़ लिया गया।

 

बरामद सभी समान से संबंधित कागजात मांगने पर उक्त के द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। बरामद समानो के संबंध में पूछताछ करने पर सभी के द्वारा बताया गया गया कि हम सभी मिलकर लूटपाट करते है तथा लूटपाट के पैसा से हथियार खरीदते है एवं उसके बल पर जमीन दखल कब्जा कराने का काम भी काम करते है। बरामद कई मोटरसाईकिल नंबर प्लेट के संबंध में पूछने पर बताया गया कि नंबर बदल-बदल कर अपराध कारित किया जाता है जिससे पहचान छुपाया जा सके, साथ ही कारतूस के बारे में पूछने पर बताया कि कारतूस का सप्लाई किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा पैसा लेकर किया जाता है। पूछताछ के क्रम में राजू कुमार के द्वारा स्वीकार किया गया कि हमलोग यहाँ लूट-पाट के इरादे से इकट्ठा हुए थे तथा पूर्व में भी कई लूट-पाट की घटना को अंजाम दिये है, तथा लूटा गया कई समान किराये के मकान में छुपाकर रखे है। राजू कुमार के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर बताये गये स्थान पर पहुँचकर विधिवत छापेमारी कर चांदी जैसा ट्रे-01, चांदी जैसा बना मछली-01, चांदी जैसा पान का पत्ता-05, चांदी जैसा कसैली-05, चांदी जैसा पायल-04 पीस, सोने जैसा कंगन-06, सोने जैसा लॉकेट-01 तथा बटन वाला मोबाईल-03 बरामद किया गया।

इस संबंध में सोनपुर थाना कांड संख्या-358/26, दिनांक-11.04.26, धारा-318 (4) / 336(4)/336(3)/317(2)/317 (5) बी0एन0एस0 एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर सभी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :

1. राजू कुमार, पिता-महेश सिंह, साकिन-राजापाकर, थाना-राजापाकर, जिला-वैशाली।

2. ऋषि कुमार, पिता-शिवजी साह, साकिन-कथौलिया चैनपुर, थाना-बरुराज, जिला- मुजफ्फरपुर।

3. अच्छेलाल कुमार, पिता-हीरालाल महतो, सा०-बबुरबन, थाना-राजेपुर ओ०पी० जिला-मुजफ्फरपुर।

4. मन्नत राज उर्फ अमित कुमार, पिता-सहदेव भगत, साकिन-कथौलिया, जिला-मुजफ्फरपुर।

> जप्त / बरामद समानो की सूची :-

1. देशी पिस्टल-03, 2. कारतूस-50, 3. मोटरसाईकिल-04 4. मोबाईल-04, 5. कीपेड मोबाईल-03, 6. मैगजीन-01, 7. बैग-01, 8. मोटरसाईकिल नंबर प्लेट-03 सेट, 9. आभूषण तौलने वाला डिजीटल मशीन-01. 10. चाकू-01, 11. चांदी जैसा ट्रे-01, 12. चांदी जैसा बना मछली-01, 13. चांदी जैसा पान का पत्ता-05, 14. चांदी जैसा कसैली-05, 15. चांदी जैसा पायल-04 पीस, 16. सोने जैसा कंगन-06, 17. सोने जैसा लॉकेट-01 एवं 18. बटन वाला मोबाईल-03 बरामद ।

यह भी पढ़े

वंदे मातरम् राष्ट्र जागृति का महामंत्र : डॉक्टर अशोक प्रियंवद 

सनातन सेवा संस्थान ,न्यास की बैठक सम्पन्न

डिजिटल लाइब्रेरी आधुनिक शिक्षा की जरुरत-अनवारुल हक

पावन वरुथिनी एकादशी व्रत आज 

Leave a Reply

error: Content is protected !!