विगत 24 घंटे में सारण पुलिस द्वारा 02 शराब भट्ठी सहित 2400 ली० अर्धनिर्मित शराब विनष्ट, 01 मोटरसाइकिल जप्त, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण, सेवन, कारोबार एवं कारोबारियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना पुलिस टीम द्वारा छापामारी किया गया। इस छापामारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 02 भट्ठी सहित लगभग 2400 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। इस दौरान कुल-103.16 लीटर अवैध शराब (विदेशी शराब-65.16 ली0, देशी शराब-38 ली०) एवं 01 मोटरसाइकिल जप्त कर 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
यह अभियान जिले में अवैध शराब कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देषन में इस प्रकार की कार्रवाई आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगी तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सारण पुलिस सुधिजनों से अपील करती है कि वे अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या परिवहन संबंधी किसी भी जानकारी को तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नं0-9031036406, या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
यह भी पढ़े
वंदे मातरम् राष्ट्र जागृति का महामंत्र : डॉक्टर अशोक प्रियंवद
सनातन सेवा संस्थान ,न्यास की बैठक सम्पन्न
