Headlines

भेल्दी थाना क्षेत्र से 02 पिस्टल, 25 कारतूस एवं 01 मोटरसाईकिल जब्त, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

भेल्दी थाना क्षेत्र से 02 पिस्टल, 25 कारतूस एवं 01 मोटरसाईकिल जब्त, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी, भेल्‍दी, सारण (बिहार):

सीवान जिले के भेल्दी थाना कांड संख्या-145/26 के अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया गया। इसी दौरान कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मो० शमशेर साह को गिरफ्तार कर पूछताछ के दौरान रविवार को उसके मोबाइल का अवलोकन किया गया। अवलोकनोपरांत मोबाईल में अवैध हथियार से संबंधित तस्वीरें प्राप्त हुईं। हथियार के बारे में सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि यह हथियार राहुल सिंह के पास है जो कि कोरया गांव में हुई चाकूबाजी की घटना में शामिल था।

गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में थानाध्यक्ष भेल्दी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के साथ छापेमारी में प्रस्थान किया तभी सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मलाही पुल के पास एक व्यक्ति मोटरसाईकिल लगाकर खड़ा है। उक्त सूचना पर गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम मलाही पुल के पास पहुँचा, पुलिस की कार्रवाई को देखते ही वह भागने लगा जिसे पुलिस टीम की सहायता से पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर वह अपना नाम राहुल सिंह, पिता-स्व० किसुन सिंह, सा०-सेंधमारी, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण बताया। जांच एवं तलाशी के क्रम में उक्त के बैग से पिस्टल-02, खाली मैगजीन-03, जिंदा कारतूस-25, मोबाइल-02 एवं मोटरसाइकिल-01 जप्त किया गया। बरामद वाहन से संबंधित कागजात मांगने पर उनके द्वारा कोई वैध कागजात नहीं दिया गया तथा हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उसने यह हथियार 25,000 रुपये में खरीदे है।

इस संबंध में भेल्दी थाना कांड संख्या-146/26, दिनांक-12.04.269, धारा-112/317 (5)/318(4)/338/336 (3) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज करते हुए कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. मो० शमशेर, पिता-मुस्लिम साह, साकिन सैंधवारी, थाना मढ़ौरा, जिला-सारण।

2. राहुल सिंह, पिता-किशुन सिंह, साकिन सैंधवारी, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

3. रुपेश महतो, पिता-विनय महतो, साकिन-कोरया पोखरा, थाना-भेल्दी, जिला-सारण।

> जप्त / बरामद समानों की सूचीः-

1. पिस्टल-02, 2. खाली मैगजीन-03, 3. जिंदा कारतूस-25, 4. मोटरसाइकिल-01 5. मोबाइल-04, 6.

बैग-01 एवं 7. चाकू-01 बरामद।

छापामारी टीम में थानाध्यक्ष भेल्दी थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़े

अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में 21 घंटे चली वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई

माता-पिता के प्रति श्रद्धा सनातन संस्कृति का मूल तत्व : डॉ प्रेम कुमार

मटौली में प्राण प्रतिष्‍ठा महायज्ञ  18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होगा

नशा मुक्त समाज को लेकर मशरक में दौड़ प्रतियोगिता, उमड़ा जनसैलाब

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के  किसानों का एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!