Headlines

स्वतंत्रता सेनानी मुंशी बाबू  हुए सम्मानित

स्वतंत्रता सेनानी मुंशी बाबू  हुए सम्मानित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के महाराजगंज के बंगरा में स्वतंत्रता सेनानी स्व रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में मैट्रिक और इंटरमीडिएट 2026 में आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता सेनानी मुंशी बाबू के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुंशी बाबू ने कहा कि खूब पढ़ो और आगे बढ़ो, तुम मुझसे सीख सकते हो मैं गरीब घर का लड़का था लेकिन गांव के शानदार बड़े बुजुर्गों के शोहबत के कारण स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हो गया और फिर आजादी के बाद उच्च विद्यालय के शिक्षक बने और प्रधानाध्यापक से सेवानिवृत हुए।

 

कार्यक्रम में पुरस्कृत हुए बच्चों में निक्की कुमारी, शालू कुमारी, रोशन कुमार पंडित, पवन कुमार, बबली कुमारी, रितिक कुमार, सीटू कुमारी, सुहाना खातून, नीलू कुमारी, प्रवीण कुमार, श्रुति कुमारी , कृषि कुमारी शामिल थे। रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय के मुख्य पुजारी धर्मनाथ पांडेय तथा निःशुल्क शिक्षा केंद्र के शिक्षक योगेश्वर पांडेय को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ सिवान के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पत्रकार भास्कर कुमार सिंह शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सिवान के प्रवक्ता राजकपूर टीपू ने किया।

मुंशी बाबू को सम्मानित करते हुए आर पी सिंह मेमोरियल प्राइज काउंसिल के चेयरमैन राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार सह सम्मान पहली बार मुंशी बाबू को देकर शुरू की गई है। आगे भी समाजसेवा, राजनीति, पत्रकारिता, विज्ञान, साहित्य, कला, तथा सेवा के क्षेत्र में दिया जाएगा।

कार्यक्रम में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सिवान के प्रवक्ता राजकपूर टीपू, पत्रकार भास्कर कुमार सिंह, रघुवीर सिंह पुस्तकालय के मुख्य पुजारी धर्मनाथ पांडेय, रघुवीर सिंह पुस्तकालय में संचालित निःशुल्क शिक्षा केंद्र के शिक्षक योगेश्वर पांडे के साथ दर्जनों छात्र और ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

मांझी के सबदरा में मुखिया मुन्ना साह ने बाबासाहेब की प्रतिमा का किया अनावरण

बिहार में सम्राट चौधरी कैसे मोदी-शाह के भरोसेमंद नेता बने?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले सीएम

यूपी की प्रमुख खबरें :  प्रदेशवासी घर में अच्छी पुस्तकें रखें, स्वयं पढ़ें और बच्चों को भी प्रेरित करें

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!