Headlines

मांझी के सबदरा में मुखिया मुन्ना साह ने बाबासाहेब की प्रतिमा का किया अनावरण

मांझी के सबदरा में मुखिया मुन्ना साह ने बाबासाहेब की प्रतिमा का किया अनावरण

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के  मांझी प्रखंड के मरहा पंचायत के सबदरा गाँव में अंबेडकर जयंती के अवसर पर मुखिया मुन्ना साह ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण उत्साहपूर्वक किया । इस दौरान ग्रामीणों ने मुखिया मुन्ना साह का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर मुखिया मुन्ना साह ने कहा कि बाबासाहेब का संघर्षपूर्ण जीवन और उनके महान विचार हमें सदैव समानता, न्याय और वंचितों के उत्थान की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा यह प्रतिमा हमें उनके द्वारा स्थापित संवैधानिक मूल्यों व लोकतांत्रिक आदर्शों की रक्षा के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर स्थानीय लोगों का आभार प्रकट किया. तीन लाख रुपए की लागत से हुए इस विकास कार्य का उद्देश्य समाज में समरसता लाना है।
उन्होंने आह्वान किया कि हम सबको मिलकर बाबासाहेब के सपनों का समतामूलक समाज बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

उदघाटन समारोह में भारी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे। इस अवसर पर चन्दन कुमार,अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, पप्पू कुमार, राहुल साह, शेलेन्द्र साह,यस राम,राजेश्वर मांझी, अरुण राम,मुन्ना राम,विश्वकर्मा राम,प्रदीप साह सहित बडी संख्या में बाबा साहब के चाहने वाले मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

बिहार में सम्राट चौधरी कैसे मोदी-शाह के भरोसेमंद नेता बने?

यूपी की प्रमुख खबरें :  प्रदेशवासी घर में अच्छी पुस्तकें रखें, स्वयं पढ़ें और बच्चों को भी प्रेरित करें

सेवानिवृत्त शिक्षिका का सम्‍मान सह  विदाई समारोह आयोजित, विद्यालय परिवार ने जताया आभार

सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!