Headlines

सिधवलिया की खबरें :मारपीट कर सोने का चैन और नगदी छीनने का मामला प्रकाश में आया

सिधवलिया की खबरें :मारपीट कर सोने का चैन और नगदी छीनने का मामला प्रकाश में आया

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने के मंगोलपुर के एक व्यक्ति के पुत्र को सिधवलिया थाने के बुचेया गाँव के कुछ लोगों ने मारपीट कर सोने का चैन और नगदी छीनने का मामला प्रकाश मे आया है l पुलिस उक्त व्यक्ति के बयान पर बुचेया के तीन युवक सहित अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन शुरु कर दिया है l

ज्ञात हो कि मंगोलपुर के सुनील सिंह अपने बयान मे बताया है कि तीन दिन पूर्व मेरे पुत्र रिशु सिंह को सिधवलिया बाजार मे बुचेया के आकाश कुमार,आदिल कुमार और रवि कुमार सहित अन्य युवकों ने मिलकर बुचेया चंवर मे ले जाकर नगदी सहित सोने का चैन छीन लिए एवं मारपीट कर गन्ने के खेत मे फेक दिया,जिसकी थाने की पुलिस ने उक्त लोगों पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर दिया है l

 

बहु की हत्‍यारोपी महिला गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के  सिधवलिया थाने की पुलिस ने थाने के बाजार खजुरिया गाँव मे छापेमारी कर पूर्व मे बहू हत्या का आरोपी एक महिला को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि बाजार खजुरिया गाँव के आसमा खातून पूर्व मे हत्या का आरोपी है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय मे भेज दिया l

 

पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर एवं सिधवलिया थाने की पुलिस ने थाने के क्रमशः कुशहर एवं लरौली गाँव मे छापेमारी कर तीन वारंटी को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष श्यामनारायण प्रसाद ने बताया कि कुशहर गाँव के सुरेंद्र मांझी, दरोगा महेंद्र राम ने बताया कि लरौली के रविंद्र सिंह और रुदल सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय मे भेज दिया l

यह भी पढ़े

राम जन्मभूमि में ‘ज्योतिस्वरूप’ कलाकृति पर शंकराचार्य जी ने लिखा चम्पत राय को पत्र

गौ-रक्षा हेतु शंकराचार्य जी करेंगे ८१ दिवसीय ‘गविष्ठि यात्रा

बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर बगौरा में निकाली गई भव्य जुलूस

अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में सीवान के राजेश पाण्डेय ने प्रस्तुत किया शोध पत्र

Leave a Reply

error: Content is protected !!