Headlines

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरख स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सीबीएसई सत्र 2025–26 के कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस उत्कृष्ट सफलता पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है।परीक्षा में मास्टर मयंक भूषण ने 95.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

 

वहीं, सुश्री अंशु कुमारी ने 93.2% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सुश्री अर्चना भारती ने 92.6% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष कुल 55 विद्यार्थियों ने सीबीएसई की परीक्षा में भाग लिया, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे। वहीं स्टेशन रोड की अनुराधा कुमारी ने भी बेहतरीन अंकों से परीक्षा पास की हैं।

 

 

इनमें से 5 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 22 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़े

सीबीएसई के दसवी की परीक्षा में आयकर अधिवक्‍ता के पुत्र अक्षत ने 95.3 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किया

डीएसपी के पौत्र अंकुर ने सीबीएसई परीक्षा में लहराया परचम, 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किया

नासिक TCS में धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है,कैसे?

नासिक मे चल रहे खल ने पुलिस को भी चौंका दिया,कैसे?

Leave a Reply

error: Content is protected !!