मैरवा पुलिस ने छिनतई कांड का किया उद्भेदन, तीन अभियुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

मंगलवार की संध्या समय करीब 7:05 बजे मैरवा थाना को गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़का मॉझा स्थित बेदौली जाने वाली सड़क के किनारे छठ घाट के समीप कुछ व्यक्ति मोटरसाईकिल लगाकर कोई अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए मैरवा थाना पुलिस टीम द्वारा संदर्भित स्थल पहुँच कर छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।
पुछ-ताछ के क्रम में उसने अपना नाम रजनीश यादव, उर्फ धोनी, पिता-झूलन यादव, ग्राम-लक्ष्मीपुर, थाना-मैरवा, जिला-सिवान बताया। जॉच एवं तलाशी के कम में उसके पास से 01 देशी कट्टा एवं 01 कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियूक्त से पूछ-ताछ के कम में उनके द्वारा बताया गया की वे एवं उनके अन्य सहयोगी मिलकर मैरवा, दरौली, नौतन आदि थाना क्षेत्र अंतर्गत छिनतई करते हैं तथा छिने गये सामानों को बेचकर आपस में पैसो का बटवारा कर लेते है।
गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर ग्राम भरौली स्थित ईट भट्ठा पर छापामारी कर मो० वसीम मियाँ को छिनतई की गई 02 मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुनः इनके निशानदेही पर मैरवा बाजार स्थित ऋषभ ज्वेलर्स की दुकान पर छापामारी कर दुकान मालिक ऋषभ कुमार को चोरी की अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा मैरवा कांड सं0-161/26, दिनांक-03.04.26 एवं नौतन थाना कांड सं0-125/26, दिनांक 14.04.26 में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।
इस संबंध में मैरवा थाना अन्तर्गत धारा-317 (5)/318(4)/3(5) बी.एन.एस. एवं 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. रजनीश यादव, उर्फ धोनी, पिता-झूलन यादव, साकिन लक्ष्मीपुर, थाना-मैरवा, जिला-सिवान।
2. मो० वसीम मियाँ, पिता-साजन बक्स, साकिन फुलवैया, थाना-कोईलडिया, जिला-बरेली (उ.प्र.)।
3. ऋषभ कुमार, पिता-वर्मा जी सोनार, साकिन-नई बाजार, थाना-मैरवा, जिला-सिवान।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
1. देशी कट्टा-01
2. कारतूस-01
3. मोबाईल-03
4. मोटरसाईकिल-03
5. छिनतई की गई सोने के मंगलसुत्र का लोकेट-02
6. सोने का टॉप्स 01 जोड़ा
7. नथीया-03 पीस
8. भूरा रंग का पर्स एवं अन्य सामान
➤ टीम में शामिल सदस्य :-
थानाध्यक्ष, मैरवा, नौतन, दरौली, थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी।
यह भी पढ़े
सीवान नगर थाना ने लूट एवं आर्म्स एक्ट के मामले में 02 अभियुक्तों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
सीवान के विद्या भारती विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, शशिकांत बने जिला टॉपर
राहुल कुमार द्विवेदी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
