मुफ्फसिल थाना पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान मुफ्फसिल थाना को रविवार को क लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें आवेदिका द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि उनकी बेटी की हत्या उनके ससुराल वाले के द्वारा कर दी गई है।
उक्त लिखित आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना द्वारा धारा-103 (1)/3(5) बी.एन. एस. के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
कांड के तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड में संलिप्त नामजद अभियुक्त मंजूर अंसारी, पिता मेहरूदीन अंसारी, साकिन सरसर, थाना-मफ्फसिल, जिला सिवान को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू लगातार छापामारी की जा रही है।
यह भी पढ़े
मैरवा पुलिस ने छिनतई कांड का किया उद्भेदन, तीन अभियुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
सीवान नगर थाना ने लूट एवं आर्म्स एक्ट के मामले में 02 अभियुक्तों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
सीवान के विद्या भारती विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, शशिकांत बने जिला टॉपर
राहुल कुमार द्विवेदी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
